back to top

केजीएमयू के कुलपति कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) डॉ विपिन पुरी को शुक्रवार को कोविड-19 होने की पुष्टि हुई। केएजीएमयू के प्रवक्ता डॉ सुधीर सिंह ने भाषा को बताया कि केजीएमयू के कुलपति पुरी के चालक और एक अन्य स्टाफ की जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

इसके बाद डॉ पुरी ने खुद की भी जांच कराई और शुक्रवार को उन्हें भी संक्रमण की पुष्टि हुई। सिंह ने बताया कि उनमें कोविड-19 के किसी भी तरह के लक्षण नहीं हैं और एहतियात के तौर पर वह घर में पृथक-वास में हैं।

प्रवक्ता के मुताबिक कुलपति पुरी ने अपील की है कि उनके संपर्क में जो लोग आए हैं वे भी सावधानी पूर्वक अपनी जांच करा लें और चिकित्सकीय परामर्श ले लें। प्रवक्ता ने बताया कि डॉ पुरी (करीब 60 वर्ष) ने अभी कुछ दिन पहले ही केजीएमयू के नए कुलपति के रूप में पद भार ग्रहण किया था।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...