back to top

सैट्स के सीईओ ने योगी सरकार की कार्यप्रणाली को खुलकर सराहा

जर्मनी/लखनऊ। इन्वेस्ट यूपी मेगा रोड शो में सिंगापुर की एयरपोर्ट ग्राउंड हैंडलिंग क्षेत्र की अग्रणी कंपनी सैट्स के सीईओ (एशिया-पैसिफिक) बॉब ची ने कहा कि सीएम योगी का सैट्स के कार्गो हब का दौरा करना उनकी विदेशी निवेश के प्रति उनकी प्रतिबद्धता जाहिर करता है। हम उत्तर प्रदेश की विकास संभावनाओं को लेकर अत्यंत आशावादी हैं। यूपी की प्रगति का आधार उसका तेजी से विस्तार करता कृषि, औद्योगिक और सेवा क्षेत्र है। बीते एक दशक में उत्तर प्रदेश का एयर कार्गो वॉल्यूम लगभग पांच गुना बढ़ा है, जो लगातार दो अंकों की सालाना वृद्धि दर को दशार्ता है।

इसमें कोई संदेह नहीं कि उत्तर प्रदेश भारत की आर्थिक शक्ति का एक प्रमुख केंद्र बन रहा है। बॉब ने कहा कि हमने देखा है कि उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली अत्यंत प्रगतिशील है। यह तत्परता से कार्रवाई करती है, जो उद्यमिता के लिए अनिवार्य शर्त है। यह समाधान-उन्मुख है और प्रो-एक्टिव दृष्टिकोण अपनाती है। राज्य सरकार विशेष रूप से नई तकनीकों, डिजिटलीकरण से जुड़े निवेशों तथा स्थानीय आबादी के लिए उच्च-कौशल वाले रोजगार अवसरों के सृजन को लेकर पूरी तरह सक्रिय है।

हमने यूपी सरकार की सशक्त एवं उद्योगों के अनुकूल नीतियों का प्रत्यक्ष अनुभव किया है। सरकार द्वारा हमें जो सहयोग और सकारात्मक समर्थन मिला है, उसके लिए हम आभारी हैं। यूपी में वैसा ही माहौल है, जिसे वैश्विक कंपनियां महत्व देती हैं और यही कार्यप्रणाली उत्तर प्रदेश में निवेश के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करती है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में बसपा के इकलौते विधायक के घर आयकर विभाग ने मारा छापा

लखनऊ/बलिया। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा। उमाशंकर सिंह बसपा के...

करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

मथुरा। मथुरा जिले के गोवर्धन क्षेत्र से पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के जरिए लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के एक...

लापता लड़के का शव तालाब में मिला, तंत्र-मंत्र के लिए हत्या किए जाने की आशंका

मथुरा। मथुरा जिले के छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव तरौली जनूबी से सात दिन पहले लापता हुए नौ वर्षीय बच्चे का शव उसी गांव...

अमेरिका ने भारतीय सौर उत्पादों पर 126% प्रारंभिक शुल्क लगाया

नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत पर अनुचित सब्सिडी दिए जाने का आरोप लगाते हुए कुछ भारतीय सौर उत्पादों के आयात पर 125.87 प्रतिशत...

CM योगी ने जापान की कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश का दिया न्योता

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान की कंपनियों को राज्य में निवेश करने के लिए बुधवार को आमंत्रित किया। राज्य सरकार की ओर से...

आईटी सिटी योजना 28 को होगी लांच, 336 किसानों को मिलेंगे 870 भूखंड

लखनऊ, विशेष संवाददाता। एलडीए की आइटी सिटी आवासीय योजना 28 फरवरी को लांच होगी। सबसे पहले योजना में लैंड पूलिंग नीति के तहत...