back to top

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के सीईओ को मिली जमानत

मुंबई। मुंबई की एक अदालत ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास खानचंदानी को बुधवार को जमानत दे दी। कथित टीआरपी घोटाले के मामले में पुलिस की अपराध खुफिया इकाई (आईसीयू) ने रविवार को खानचंदानी को उनके आवास से गिरफ्तार किया था।

उनके वकील नितिन प्रधान ने बताया कि मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की एक अदालत ने खानचंदानी को 50 हजार रुपये नकद के मुचलके पर जमानत दे दी। टेलीविजन रेटिंग प्रदाता एजेंसी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च कौंसिल (बीएआरसी) द्वारा हंसा रिसर्च एजेंसी के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने कथित तौर पर हुए इस घोटाले की जांच शुरू कर दी थी।

हाल ही में दायर किए गए आरोपपत्र में पुलिस की ओर से कहा गया कि हंसा के एक अधिकारी ने लोगों के घरों में जाकर उन्हें पैसे देकर बॉक्स सिनेमा, फक्त मराठी, महा मूवी और रिपलब्लिक टीवी देखने को कहा। रिपब्लिक टीवी ने सभी आरोपों को खारिज किया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...