back to top

सीबीएसई परिणाम: दसवीं में 57 हजार छात्रों ने हासिल किये 95 प्रतिशत से अधिक अंक

नयी दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के अनुसार, कक्षा 10 में 57,000 से अधिक छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 90 से 95 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त करने वाले की संख्या दो लाख से अधिक हो गई है। पिछले साल की तुलना में दोनों श्रेणियों में छात्रों की संख्या में क्रमश: 38 प्रतिशत और नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बोर्ड द्वारा मंगलवार को घोषित परिणामों से पता चला है कि 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की संख्या पिछले साल के 41,804 से बढ़कर इस बार 57,824 हो गई है।
इसी तरह, 90 से 95 प्रतिशत के बीच अंक हासिल करने वाले छात्रों की संख्या।,84,358 से बढ़कर 2,00,962 हो गई है। इस साल कक्षा 10 की परीक्षा के लिए 21.13 लाख से अधिक नियमित छात्रों ने पंजीकरण कराया था।

कोविड-19 की आक्रामक दूसरी लहर को देखते हुए परीक्षा पूरी तरह से रद्द होने के बाद बोर्ड ने वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर इस साल परिणामों की घोषणा की है। नीति के अनुसार प्रत्येक वर्ष की तरह, हर विषय में 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन के लिए निर्धारित थे, जबकि 80 अंकों की गणना पूरे वर्ष विभिन्न टेस्ट या परीक्षाओं में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर की गई। स्कूलों को यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया था कि उनके द्वारा दिए गए अंक कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में स्कूल के पिछले प्रदर्शन के अनुरूप हों।

पिछले साल, कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा के बाद परीक्षाओं को आंशिक रूप से रद्द करना पड़ा था। परिणाम उन विषयों के अंकों के आधार पर घोषित किए गए जिनकी परीक्षा पहले ही आयोजित की जा चुकी थी। हालांकि, 2020 में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 2019 के 57,256 के आंकड़े से कम थी। इसी तरह, 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या भी 2019 की लगभग 2.25 लाख से घटकर 2020 में लगभग 1.84 लाख हो गई थी। इस साल, पहली बार सीबीएसई के 99.37 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। लड़कियों ने 0.35 प्रतिशत के मामूली अंतर से लड़कों को पछाड़ दिया है।

RELATED ARTICLES

अमेरिका : स्टार्स एंड स्ट्राइप्स के प्रधान संपादक, पत्रकार बर्खास्त

न्यूयॉर्क। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने अपने अधीन आने वाले सैन्य समाचार पत्र ‘स्टार्स एंड स्ट्राइप्स’ की संपादकीय स्वतंत्रता में किसी भी तरह के...

मायावती ने अखिलेश यादव से जाट समाज से माफी मांगने को कहा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव...

खरगे ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल- देश में चीनी का भंडार नौ साल के निचले स्तर पर, ई20नीति की समीक्षा क्यों नहीं हो...

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने त्योहारों से पहले चीनी की कीमत में बढ़ोतरी और देश में चीनी का भंडार कथित तौर पर...

नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, पथिरागे ने लुसाने डायमंड लीग में खिताब जीता

लुसाने। भारतीय भाला फेंक के दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक साल से अधिक समय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन शुक्रवार को यहां...

नीदरलैंड के आगे नहीं चला भारतीय डिफेंस, विश्व कप में 2-0 से मिली हार

एम्सटेलवीन।एक बार फिर भारतीय गोलकीपरों सविता और बिछू की अगुवाई में भारतीय डिफेंस ने साहसिक प्रदर्शन किया लेकिन पेरिस ओलंपिक और पिछले तीन बार...

अमेरिका में करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी करने के मामले में भारतीय मूल का युवक गिरफ्तार

न्यूयॉर्क।अमेरिका में बुजुर्गों को निशाना बनाकर किए गए करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। गुजरात...