back to top

सीबीएसई 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। परिणाम घोषित किए जाने के बाद काफी संख्या में छात्रों ने शिकायत की कि वेबसाइट और उमंग ऐप ठीक से काम नहीं कर रहा है। छात्रों की परेशानी को देखते हुए केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि स्कूलों को परिणाम भेजे गए हैं और छात्रों को स्कूल प्रशासन से सम्पर्क करना चाहिए।

सीबीएसई ने ट्वीट करके कहा, जैसा कि एनआईसी ने सूचित किया है कि सीबीएसई के परिणाम देखने में तकनीकी कारण सामने आए हैं। यह अगले दो घंटे में काम करने लगेगा। हालांकि सभी स्कूलों को पूरा रिजल्ट भेज दिया गया है। छात्र अपने परिणाम स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं। डिजी लॉकर में भी परिणाम भेजे जा रहे हैं। इस पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि देश में सभी स्कूलों को उनकी आईडी पर 12वीं कक्षा के परिणाम भेजे गए हैं।

बहरहाल, 12वीं कक्षा में सम्पूर्ण दिल्ली क्षेत्र के छात्रों का पास प्रतिशत 94.39 रहा। बोर्ड के बयान के अनुसार, दिल्ली पश्चिम क्षेत्र के छात्रों का पास प्रतिशत 94.61 प्रतिशत, दिल्ली पूर्व क्षेत्र का पास प्रतिशत 94.24 प्रतिशत दर्ज किया गया। सम्पूर्ण दिल्ली क्षेत्र से इस वर्ष 2,39,870 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था और 2,37,901 छात्र परीक्षा में बैठे। इसमें से 2,24,552 छात्र परीक्षा में पास हुए।

बोर्ड ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लंबित परीक्षाएं रद्द कर दी थीं और वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के आधार पर परिणाम घोषित किया है। चार बिन्दुओं पर आधारित इस योजना के तहत छात्रों को जिस विषय में सबसे अच्छे अंक मिले हैं, उसी के आधार पर उस विषय में अंक दिए गए, जिसकी परीक्षा नहीं ली गई।

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने छात्रों को बधाई देते हुए ट्वीट किया कि छात्रों का स्वास्थ्य एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...