back to top

सीबीआई ने गेल के कार्यकारी निदेशक को किया गिरफ्तार, ठेकेदारों से 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

नयी दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 50 लाख रुपये के कथित रिश्वत मामले में गेल (इंडिया) लिमिटेड के एक कार्यकारी निदेशक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गैस पाइपलाइन परियोजनाओं में कुछ ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए यह लेन-देन किया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि गेल के कार्यकारी निदेशक (परियोजनाएं) के.बी. सिंह के अलावा चार अन्य लोगों को भी मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिसमें वडोदरा की कंपनी एडवांस इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक सुरेंद्र कुमार भी शामिल है।

आरोप है कि रिश्वत दो गेल पाइपलाइन परियोजनाओं (श्रीकाकुलम से अंगुल और विजयपुर से औरैया तक) में एक कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए दी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई को रिश्वत लेने के बारे में सूचना मिली थी जिसके बाद सोमवार को यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि मामले के सिलसिले में दिल्ली, नोएडा और विशाखापत्तनम में कई स्थानों पर तलाशी जारी है।

यह खबर भी पढ़े— घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट जारी, दोपहर एक बजे तक 33.52 फीसदी मतदान

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...