back to top

गैंगस्टर की पत्नी पर जिला मजिस्ट्रेट के कुर्की संबंधी आदेशकी अवहेलना पर मुकदमा दर्ज

भदोही । भदोही में ज्ञानपुर सीट से चार बार के पूर्व विधायक विजय मिश्रा के गिरोह में शामिल गैंगेस्टर सतीश मिश्रा की पत्नी पर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए कुर्की के आदेश की लगातार अवहेलना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया प्रयागराज जिले के टैगोर टाउन निवासी गैंगेस्टर सतीश मिश्रा पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत 2022 में गोपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।

जिला मजिस्ट्रेट ने 10 अक्टूबर 2023 को अपराध से अर्जित उसकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था जिसमें सतीश की पत्नी वैशाली मिश्रा के नाम पर दर्ज एक एसयूवी भी शामिल थी।

भदोही के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर कई बार वाहन कुर्क करने के प्रयास में वैशाली मिश्रा को इसी साल 26 अक्टूबर को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश की प्रति भी सौंपी गयी थी। उन्होंने बताया की इस संबंध में वैशाली मिश्रा द्वारा न तो गाड़ी दी जा रही है न उसके बारे में कोई जानकारी पुलिस को दी जा रही है।

उसका यह कृत्य जिला मजिस्ट्रेट के आदेश की अवहेलना है और यह कृत्य अपराध की श्रेणी में आता है। मांगलिक ने बताया वैशाली मिश्रा के खिलाफ जिले के गोपीगंज थाने में मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की विधिक कार्वाई की जा रही है।

तीन बार समाजवादी पार्टी और एक बार निषाद पार्टी से विधायक रह चुके विजय मिश्रा को 14 अगस्त 2020 को मध्य प्रदेश के आगर जिले से गिरफ्तार किया गया था और वह अभी उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की जेल में बंद है। उस पर 80 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज है।

RELATED ARTICLES

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...

बिजनौर में तेंदुए के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

बिजनौर । बिजनौर जिले के अफजलगढ़ क्षेत्र में जंगल से सटे खेत में काम कर रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया,...

मिशन कर्मयोगी में यूपी पहले स्थान पर: मुख्य सचिव

लखनऊ। मिशन कर्मयोगी में यूपी के 20 लाख में 19,99,497 कर्मी आॅनबोर्ड हो चुके हैं, 1,00,68,866 कोर्स पूरा कर उत्तर प्रदेश देश में प्रथम...

एमएसएमई में 96 लाख इकाइयों के साथ देश में नंबर-1 उत्तर प्रदेश

लखनऊ। बीते 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है।...