back to top

कांग्रेस की बसों की सूची में कार, एंबुलेंस और ऑटो रिक्शा के नंबर : उप्र सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए सौंपी गई 1000 बसों की सूची में कई दो पहिया और कार जैसे वाहनों के पंजीकरण नंबर हैं और इसे कांग्रेस का बस घोटाला करार दिया। प्रदेश सरकार के दोनों उप मुख्यमंत्रियों और एक कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस के खिलाफ निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल को प्रवासी मजदूरों से माफी मांगनी चाहिए।

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस ओछी राजनीति कर रही है और बसों की जो सूची भेजी है उसमें कई काली सूची में है और कई के नंबर बसों के नाम पर पंजीकृत ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह एक प्रकार का आपराधिक कृत्य है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को प्रवासी श्रमिकों और सरकार से अपने कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि इन्होंने नाटक कर दिगभ्रमित करने का काम किया है।

प्रदेश के एक और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी कांग्रेस पर बस घोटाला करने का आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट किया, बसों की लिस्ट में ऑटो रिक्शा और बाइक के नंबर डालकर कर रही कांग्रेस कर रही गुमराहउ अपने ही छल के जाल में फंस गई कांग्रेस, बसों की लिस्ट में भी निकला घोटाला। इससे पहले प्रदेश सरकार के मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह ने भी कहा कि कांग्रेस ने जो बसों की सूची भेजी है उनमें सारी बसें नहीं हैं बल्कि उसमें एंबुलेंस, तीन पहिया वाहन और अन्य वाहन भी शामिल हैं।

सिंह ने आज पत्रकारों से बातचीत में कहा, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी नेता राहुल गांधी की जो बस हैं वे कहीं एंबुलेंस निकल रही हैं, कहीं थ्रीव्हीलर और कहीं टाटा मैजिक निकल रही हैं । अभी हम लोगों ने प्रारंभिक जांच की है और उसमें यह बात सामने आ रही है। यह जांच हमने भारत सरकार के वाहन पोर्टल से की है। हजार गाडय़िों की सूची दी गई है हम एक-एक वाहन की जांच कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, इतना ही कहा जा सकता है कि राहुल और प्रियंका को श्रमिकों से कोई संवेदना नहीं है,उनके प्रति कोई सेवा भाव नहीं है, उनके अंदर खाली एक बात है कि उनकी फोटो कैसे आए। मंत्री ने अपनी बात की पुष्टि के लिए ऐसे स्क्रीन शॉट भी दिखाए जो बस के स्थान पर थ्रीव्हीलर और सामान ढोने वाले वाहनों के नंबर के थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह हरकत दुर्भाग्यपूण है हम इसकी निंदा करते हैं। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस पर जवाब देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...