back to top

कप्तान स्टोक्स ने की आकाशदीप की प्रशंसा, बोले भारत ने इंग्लैंड को हर विभाग में हराया

बर्मिंघम। भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 336 रन से हराकर इतिहास रच दिया। यह बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर भारत की टेस्ट क्रिकेट में पहली जीत है। इस जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज आकाशदीप, जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में ही 10 विकेट लेकर भारत की धमाकेदार जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। इस जीत के साथ ही पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर हो गई है। तीसरा टेस्ट मैच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा, भारत ने खेल के हर विभाग में हमसे बेहतर प्रदर्शन किया। खासतौर पर आकाशदीप की गेंदबाजी ने पूरे मैच का रुख मोड़ दिया। उसने कल रात और आज सुबह जिस तरह से पिच की दरारों का इस्तेमाल किया, वह अद्भुत था। वह लगातार कोण बदल रहा था, लेकिन फिर भी उसकी सटीकता गजब की थी।

स्टोक्स ने खासतौर पर उस गेंद का जिक्र किया जिस पर हैरी ब्रूक आउट हुए। उन्होंने कहा, उस गेंद पर कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सकता था। आकाश ने पूरी रणनीति के साथ गेंदबाजी की। जब जेमी स्मिथ कुछ रन बना रहे थे, तब मैं दूसरे छोर पर खड़ा था। एक गेंद मेरे पास से एक फुट की दूरी से निकली वह अविश्वसनीय थी।

इसे भी पढ़ें : चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले बड़ा बदलाव, संजोग गुप्ता बने ICC के CEO

इंग्लैंड की टीम ड्रा खेलने में विश्वास नहीं रखती, लेकिन स्टोक्स ने माना कि इस बार लक्ष्य पहुंच से बाहर था। उन्होंने कहा, 300 से अधिक रन से हार बहुत बड़ा अंतर होता है। जब हम बल्लेबाजी करने उतरे, हमें पता था कि लक्ष्य मुश्किल है। लेकिन कल रात तीन और आज सुबह दो विकेट जल्दी गिरने से सब कुछ बदल गया।

स्टोक्स ने माना कि भारत ने एक ऑलराउंड यूनिट के तौर पर शानदार खेल दिखाया। उन्होंने कहा,इस सप्ताह भारत ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में हमसे बेहतर प्रदर्शन किया। पिछले सप्ताह हमने ऐसा किया था, लेकिन इस बार पूरा श्रेय भारत को जाता है।

इस जीत से भारतीय टीम का आत्मविश्वास निश्चित तौर पर बढ़ा है, और अब सभी की निगाहें 10 जुलाई से शुरू हो रहे लॉर्ड्स टेस्ट पर टिकी हैं, जो श्रृंखला का निर्णायक मुकाबला साबित हो सकता है।

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...