back to top

पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान रोहित की तूफानी पारी, सात विकेट से जीता भारत

विश्वकप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर से अपना परचम लहरा दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान को 191 रनो पर ऑल आउट कर दिया। जिसमें भारतीय टीम के सिराज, बुमराह, हार्दिक, कुलदीप और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। भारतीय टीम ने 31वें ओवर में ही मैच जीत लिया।

भारतीय पारी किसने कितने रन बनाये ?

रोहित शर्मा ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर शुरुआत की। लेकिन शाहीन ने अपने दूसरे ओवर में शुभमन गिल को बैकवर्ड पॉइंट पर शादाब के हाथों कैच करा दिया। इसके बाद विराट कोहली 10वें ओवर में कैच आउट हो गए। उन्होंने 18 गेंदों पर 16 रन बनाये। रोहित शर्मा अपने शतक की ओर बढ़ ही रहे थे तभी 86 रन बनाकर शाहीन की बॉल पर कैच आउट हो गए। ये रोहित के करियर की 53वीं हाफ सेंचुरी रही। श्रेयस ने नाबाद 53 रन बनाये, केएल राहुल ने नाबाद 19 रन बनाये।

पाकिस्तानी पारी में क्या हुआ ?

पाकिस्तान ने भी अपनी पारी की बेहतरीन शुरुआत की। पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम ने फिफ्टी लगाई। ये वनडे में इंडिया के खिलाफ उनकी पहली फिफ्टी थी। 155 रन के स्कोर पर पाकिस्तान के 2 विकेट गिरे थे। बाबर आजम के बोल्ड होते ही मानों जैसे विकेट की झड़ी ही लग गई थी। मो. रिजवान 49 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 36 रन के भीतर पाकिस्तान के 8 बल्लेबाज आउट हो गए। 191 रन पर पकिस्तान की पूरी टीम आल ऑउट हो गई।

दोनों टीमों के खिलाड़ी-

पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्लाह शफीक, इमाम-उल-हक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ।

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ​​​​​​श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...