back to top

कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए छावनी इलाका हुआ सील

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कसाईबाड़ा इलाके में कई लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद इसके आस-पास के लगभग 500 मीटर इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। साथ ही छावनी इलाके में भी आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर बाकी सभी व्यक्तियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है।

जिलाधिकारी कार्यालय से रविवार को मिली जानकारी के मुताबिक कसाईबाड़ा इलाके की एक मस्जिद में रह रहे कई लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उस मस्जिद के 500 मीटर के दायरे को पूरी तरह सील कर दिया गया है। इलाके में 48 घंटे का कर्फ्यू लगाए जाने की खबरों के बारे में जिला प्रशासन का कहना है कि यह कर्फ्यू जैसा ही है।

इस बीच, सेना ने भी इस घटना के मद्देनजर अपने छावनी क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए पुख्ता तैयारी कर ली है। सेना की मध्य कमान के प्रवक्ता ने बताया कि सैन्य स्टेशनों के अंदर कमान मुख्यालय और बटालियन के बेस वाले इलाके में बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह कर्फ्यू तो नहीं है, लेकिन कर्फ्यू जैसी ही स्थिति है।

कसाईबाड़ा इलाके में कई लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद वहां के लोगों के छावनी क्षेत्र में आवागमन को रोकने के लिए ऐसा किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में आपात सेवाओं से जुड़े लोगों के अलावा और कोई भी दाखिल नहीं हो सकता। इन इलाकों में रक्षा कार्यालय बंद है। यहां पहले से ही आवाजाही बंद रखी गई है।

सेना की क्यूआरटी टीम, रखरखाव करने वाली टीम इत्यादि को छोड़कर बाकी सभी का आवागमन बंद कर दिया गया है। इलाके में कर्फ्यू लगाए जाने के सवाल पर प्रवक्ता ने कहा, हम सदर क्षेत्र में कर्फ्यू नहीं लगा सकते। सेना की शक्तियां सिर्फ अपने स्टेशन में ही होती हैं। असैन्य क्षेत्र को शुक्रवार को ही पूरी तरह से सील कर दिया गया था।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...