back to top

नहीं बता सकता, दर्शक कब स्टेडियम में लौटेंगे : रीजीजू

नई दिल्ली। खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने शुक्रवार को कहा कि वह दर्शकों की स्टेडियमों में वापसी का सही समय नहीं बता सकते जबकि सरकार ने अपने अनलॉक चार के दिशानिर्देशों में खेलों के लिए 100 लोगों तक इकट्ठा होने की अनुमति दे दी है। पूर्व भारतीय कप्तान बाईचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल द्वारा डिजाइन किए गए एप एनजोगो के वर्चुअल लांच पर बोलते हुए रीजीजू ने कहा कि कोविड-19 महामारी से बने हालात ने यह कहना मुश्किल कर दिया है कि दर्शकों की स्टेडियमों में वापसी कब होगी।

भारत में अभी तक कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 39 लाख से ऊपर चली गई है। उन्होंने कहा, मैं इस पर (दर्शकों की स्टेडियमों में वापसी) फैसला नहीं कर पाऊंगा। मैं नहीं जानता कि अगले एक या दो महीनों में महामारी के हालात कैसे होंगे। गृह मंत्रालय ने 29 अगस्त को खेलों के लिए सीमित लोगों की संख्या को इकट्ठा होने की अनुमति दी जो 100 दर्शकों तक हो सकती है लेकिन यह 21 सितंबर से प्रभावी होगी। पहले 31 अगस्त तक इन पर पूरी तरह प्रतिबंध था।

दिशानिर्देशों के अनुसार हालांकि ये सीमित दर्शक भी अनिवार्य नियमों के साथ ही मैदान में जा सकते हैं जिसमें चेहरे पर मास्क लगाना, सामाजिक दूरी का पालन करना, थर्मल स्कैनिंग और हाथ धोना या सैनिटाइज करना शामिल है। रीजीजू ने कहा कि स्टेडियम में दर्शकों को अनुमति देने पर फैसला स्थानीय अधिकारियों द्वारा ही लिया जाएगा जो गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुरूप ही होगा।

उन्होंने कहा, गृह मंत्रालय ने कहा है कि राज्यों को अपने संबंधित क्षेत्रों में मौजूदा हालात के अनुसार ही फैसला करना होगा। भारत इतना विशाल देश है कि एक ही राज्य में अलग अलग क्षेत्रों में परिस्थितियां अलग अलग हैं। उन्होंने कहा, इसलिए स्थानीय अधिकारी ही फैसला करेंगे लेकिन ऐसा केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए प्रोटोकॉल के अनुसार होगा। हर किसी को प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। रीजीजू ने भी स्वीकार किया कि उन्हें भारत के 2028 ओलंपिक की पदक तालिका में भारत के शीर्ष 10 में पहुंचने का अनुमान लगाने के लिए कुछ वर्गों से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा, मैं जानता हूं कि कई लोग हैरान हो रहे हैं कि ऐसा कैसे होगा, काफी लोगों ने टिप्पणियां कीं, जो अच्छी नहीं थी। लेकिन यह लोकतांत्रिक देश है, लोगों के अपने विचार होंगे ओर हमें नहीं लगता कि हमें इन टिप्पणियों का जवाब देना चाहिए। खेल मंत्री ने कहा, हमारा काम उस पर ध्यान देना है जो हम हासिल करना चाहते हैं। हमें लक्ष्य बनाने हैं, उन्हें काफी ऊंचा रखना है और ध्यान लगाना है कि हम क्या कर सकते हैं। मुझे लगता है कि 2028 में शीर्ष 10 में पहुंचने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...