back to top

दुर्लभ बीमारी से जूझ रही बच्ची की जान बचाने के लिए नौ करोड़ रुपये जुटाने का अभियान शुरू

इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर में स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) टाइप 2 नाम के एक आनुवांशिक रोग से जूझ रही तीन वर्षीय बच्ची की जान बचाने के लिए स्थानीय लोगों के एक समूह ने नौ करोड़ रुपये जुटाने का एक अभियान शुरू किया है। यह अभियान टीम बेबी अनिका नाम के परोपकारी समूह ने शुरू किया है।बच्ची के पिता प्रवीण शर्मा पेशे से ट्रैवेल एजेंट हैं।

उन्होंने सोमवार को संवाददाताओं को बताया, मेरी बेटी अनिका एसएमए टाइप 2 से पीडÞित है और उसके इलाज के लिए हमें नौ करोड़ रुपये की दरकार है। इसमें बड़ी धनराशि अमेरिका से एक इंजेक्शन मंगाने में खर्च होनी है। यह इंजेक्शन उसे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में लगाया जाना है। शर्मा ने बताया, अब तक हम मेरी बेटी के इलाज के लिए करीब 2.75 करोड़ रुपये जुटा चुके हैं। इसमें सरकार ने भी हमारी मदद की है। हमें पूरी उम्मीद है कि सबके सहयोग से हम बच्ची के इलाज की पूरी धनराशि जुटा लेंगे।

इस बीच, दुर्लभ बीमारी से जूझ रही अनिका का तीसरा जन्मदिन शहर के ह्म्दयस्थल राजबाड़ा के सामने सोमवार को मनाया गया। इस दौरान कई आम लोगों ने आगे आकर बच्ची के इलाज में आर्थिक मदद की। इस मदद के लिए टीम बेबी अनिका की ओर से क्यूआर कोड भी जारी किया गया है, जिससे लोग धनराशि का डिजिटल अंतरण कर सकते हैं।स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) एक आनुवंशिक तंत्रिका-मांसपेशीय रोग है। इसमें रीढ़ की हड्डी में मौजूद मोटर न्यूरॉन धीरे-धीरे नष्ट होने लगते हैं जिससे मांसपेशियाँ कमजोर होती जाती हैं और उनका क्षय होने लगता है। मोटर न्यूरॉन मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी में पाई जाने वाली खास तंत्रिका कोशिकाएं होती हैं जो दिमाग से शरीर की मांसपेशियों तक अलग-अलग क्रियाओं के वास्ते संदेश पहुंचाती हैं, जिनमें सांस लेना, निगलना और बोलना शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...