back to top

महामृत्युंजय विधान से काल मृत्यु, रोग, शोक टल जाते हैं

 

डालीगंज जैन मन्दिर में विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन

विनय जैन एवं सुबोध जैन ने सभी का स्वागत किया

लखनऊ । श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा द्वारा आचार्य विशद सागर महाराज व मुनिश्री विशाल सागर महाराज के सानिध्य में तीन दिवसीय महामृत्युंजय विधान रविवार को सम्पन्न हुआ। विधान के बाद विश्व शांति महायज्ञ एवं 1008 मंत्रो के साथ सहस्त्रनाम पाठ किया गया। जिसमें 1008 कमल के फूलों से भगवान की भक्ति की गई। इस अवसर पर जैन धर्म प्रवर्धिनी सभा के अध्यक्ष विनय जैन एवं सुबोध जैन ने सभी का स्वागत किया। भगवान का प्रथम कलश करने का सौभाग्य सिद्धार्थ जैन और भगवान की शांति धारा करने का सौभाग्य संजीव जैन मोती नगर को प्राप्त हुआ। सहस्त्रनाम मंत्रो से 1008 पुष्पों को चढ़ाने का सौभाग्य सिद्धार्थ जैन परिवार को प्राप्त हुआ। सभा के अध्यक्ष विनय कुमार जैन की अध्यक्षता में हुये कार्यक्रम में बाईजी, संजीव जैन, सुबोध जैन, सिद्धार्थ जैन, वीर कुमार जैन, रितेश जैन, अमरचंद जैन, सुशील जैन मौजूद रहे। प्रवचन में आचार्य श्री ने कहा कि भगवान आदिनाथ के 1008 नामों का जाप करने से सारे संकट टल जाते हैं। साथ ही गृहस्थ आश्रम मे सुख और शांति आती है। आचार्य श्री ने कहा कि महामृत्युंजय विधान से काल मृत्यु, रोग, शोक टल जाते हैं।

RELATED ARTICLES

मासिक शिवरात्रि 19 को, होगी भगवान शिव की पूजा

सभी इच्छाएं महादेव पूरी करते हैंलखनऊ। मासिक शिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित व्रत है। इस दिन श्रद्धापूर्वक महादेव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के...

संकष्टी चतुर्थी व्रत आज, होगी भगवान गणेश की पूजा

लखनऊ। हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। यह व्रत विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित...

इन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवाचौथ का व्रत!

Karwa Chauth 2025 : महिलाओंं के लिए करवाचौथ का व्रत बेहद महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इस दौरान औरतें अपने पति की लंबी उम्र के...

रोशनी का पर्व दीपावली आज, बाजारों में जमकर हुई खरीदारी

लखनऊ। प्रकाश का पर्व दीपावली इस वर्ष 20 अक्टूबर, सोमवार को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में दिवाली सबसे बड़ा त्योहार होता है। हिंदू पंचांग...

डिजिटल पटाखों से रोशन होगी दीपावली, प्रदूषण भी होगा कम

लखनऊ। आतिशबाजी के बिना दीपोत्सव की कल्पना करना बेमानी है। शुभता के प्रतीक श्री गणेश और समृद्धि की प्रतीक मां लक्ष्मी के पूजन के...

बजरंगी के जयकारों से गूंजते रहे हनुमान मंदिर

शृंगार व आरती संग हुआ सुंदरकांड का पाठलखनऊ। प्रभु श्री राम के परम भक्त वीरवर हनुमान जी के जन्मोत्सव पर रविवार को हनुमान मंदिर...

प्रगति महोत्सव में गीत-संगीत की बिखरी छटा

दीपावली उत्सव का जबरदस्त आयोजन किया गयालखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वाधान में आशियाना के सेक्टर एम आशियाना कोतवाली...

सीनियर सिटीजन एंड यूथ क्लब ने किया प्रभु राम व माता सीता का स्वागत

भारतीय संस्कृत की एक मिसाल कायम कीलखनऊ। सीनियर सिटीजन एंड यूथ क्लब, शालीमार मन्नत द्वारा आयोजित दीपावली के शुभ अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम...

सुंदरकांड के प्रकाश से जीवन का हर पल प्रकाशमान हो जाता है : सपना गोयल

सर्व धर्म के सभी सेवी भक्तों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं लखनऊ 19 अक्टूबर। सुंदरकांड के प्रकाश से जीवन का हर पल...