back to top

व्यवसायी की कथित पिटाई से मौत, छह पुलिसकर्मी निलंबित

गोरखपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के कानपुर के एक 36 वर्षीय रियल एस्टेट व्यवसायी की यहां रामगढ़ताल इलाके के एक होटल में चेकिंग के दौरान कथित तौर पर पिटाई के बाद मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि पीडत मनीष अपने दो दोस्तों के साथ होटल में ठहरा था और कानपुर से आई उसकी पत्नी ने पुलिस के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुये कहा कि पिटाई से सोमवार रात उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने इस आरोप से इनकार किया है और कहा कि नशे की हालत में जमीन पर गिरने से उसके सिर में चोट आई थी।

 

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार आधी रात की है जब रामगढ़ताल पुलिस इलाके की नियमित जांच कर रही थी और वे जांच करने थाने से थोड़ी दूरी पर एक होटल में भी गए थे। होटल में पुलिस ने पाया कि गोरखपुर के सीकरीगंज क्षेत्र के महादेवा बाजार के चंदन सैनी के पहचान पत्र (आईडी) पर तीन लोग ठहरे हुए थे, जब पुलिस को शक हुआ तो वह उस कमरे में जांच करने गए जहां रियल एस्टेट कारोबारी मनीष अपने दो दोस्तों प्रदीप चौहान और गुरुग्राम के हरि चौहान के साथ ठहरा था। उन्होंने बताया कि पुलिस उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गई जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

इस बीच पीडत की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता और उसके पिता नंद किशोर गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस पर मनीष की पिटाई का आरोप लगाया। मीनाक्षी ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने और उन्हें निलंबित करने की भी अपील की है। मनीष के दो दोस्त पुलिस हिरासत में हैं और उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वे रियल एस्टेट के कारोबारी हैं और वे अपने दोस्त चंदन के बुलावे पर कारोबारी काम से गोरखपुर आए थे।
गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने रामगढ़ताल के थाना प्रभारी जेएन सिंह और फलमंडी थाना प्रभारी अक्षय मिश्रा समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर नगर पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच सौंपी है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...