back to top

एलडीए की कम्युनिटी किचन से बंटेगा बूंदी व हलवा

रोजेदारों को इफ्तारी के बाद बड़े मंगल पर प्रसाद का वितरण

लखनऊ। आज बड़ा मंगल है। प्रत्येक वर्ष शहर में बड़े-बड़े भंडारे लगते रहे हैं, लेकिन इस बार कोरोना वायरस के संक्रमण ने श्रीहनुमान जी के श्रद्धालुओं को मायूस कर दिया है। इसके बाद भी मंगलवार को बूंदी, पूड़ी सब्जी, हलवा का प्रसाद खाने को मिलेगा। हालांकि यह व्यवस्था विशेष तौर उनके लिए की गई है जो लॉकडाउन में भूखे हैं। जिन लोगों के पास खाने की व्यवस्था नहीं है।

एलडीए की कम्युनिटी किचन जरूरतमंदों का पेट भरने के लिए शुरू की गई थी। पहले सिर्फ पूड़ी-सब्जी का वितरण हुआ, मगर जैसे जैसे कारवां आगे बढ़ा तो अधिकारियों व इंजीनियरों के सहयोग से जरूरतमंदों को जायकेदार खाने का स्वाद भी उपलब्ध कराया गया। किचन की व्यवस्था सिर्फ जरूरत तक ही सीमित होकर नहीं रह गई। लोगों की सेहत का भी ध्यान रखा गया। खेत से सब्जियां खरीदकर किसानों को फायदा पहुंचाया गया।

प्रभारी व संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने बताया कि लॉकडाउन में काम-धंधे बंद होने पर जरूरतमंदों को खाना व राशन पहुंचाया गया। इस दौरान रमजान में इफ्तारी के तौर फल बांटे गए, तो अब बड़े मंगल पर बूंदी, पूड़ी-सब्जी और हलवा बांटने की तैयारी की गई है। उन्होंने बताया कि बैंकों की सीएसआर फंड से मदद मिली है। बड़े मंगल पर पांच हजार बूंदी के पैकेट तैयार किये गये हैं। इसके अलावा पूडी सब्जी व हलवा भी दिया जाएगा।

बंदरों के लिए मूंगफली व सौ दर्जन केले

प्राधिकरण सिर्फ इंसानों को ही नहीं पशुओं व मवेशियों के खाने की भी व्यवस्था कर रहा है। मवेशियों के लिए जहां चारे का इंतजाम किया गया है, वहीं बड़े मंगल पर वानरों के लिए दो बोरी मूंगफली और 100 दर्जन केले मंगवाये गये हैं। इंजीनियरों व कर्मचारियों के माध्यम से इनका वितरण अलग अलग इलाकों में किया जाएगा।

मजदूरों को गुड़, चना व सत्तू देकर विदाई

दूसरे राज्यों से मजदूर भीषण गर्मी में हजारों किमी पैदल, साइकिल से चलकर अपने गांव-शहर को लौट रहे हैं। इनके पास ना तो खाने की व्यवस्था है और न ही सामान खरीदने के लिए संसाधन। किसी को नौकरी जाने का दुख है तो कोई अपने घर जाने की खुशी में पैरों के छाले भी भूल गया है। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों की मदद से खाने के पैकेट मिल रहे हैं लेकिन वह एक समय के लिए भी पर्याप्त नहीं है।

ऐसे में एलडीए ने इन प्रवासी मजदूरों के लिए गुड़, चना, सत्तू और लइया की व्यवस्था की है। एलडीए की संयुक्त सचिव ऋतु सुहास का कहना है कि सुबह से देर रात तक शहीद पथ पर सैकड़ों मजदूर आ रहे हैं। इन्हें इनका वितरण किया जाएगा। इससे रास्ते भर यह मजदूर कहीं भी इनका सेवन कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...