back to top

अक्टूबर में शुरू होगा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कहा कि 290 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अक्टूबर में शुरू होगा। अपर मुख्य सचिव (सूचना एवं यूपीडा) के मुख्य कार्याधिकारी अवनीश अवस्थी ने बताया कि परियोजना का कार्य 30 महीने में पूरा होगा। अवस्थी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक के फैसलों की जानकारी संवाददाताओं को दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अक्टूबर में शुरू होगा। किसानों से जमीन का अधिग्रहण मौजूदा दरों की चार गुनी दरों पर किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित एक्सप्रेसवे झांसी से शुरू होकर राज्य के अत्यंत पिछडे क्षेत्रों चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, औरैया, जालौन से होकर इटावा जिले से गुजरेगा और आगरा के बटेश्वर से होकर नसीमपुर पहुंचेगा। इसके बाद यह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से मिल जाएगा।

 

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि एक्सप्रेसवे बनने के बाद इसके आसपास के शहरों की प्रदेश की राजधानी और राष्ट्रीय राजधानी से कनेक्टिविटी में सुधार होगा। उन्होंने बताया कि इससे 50 हजार लोगों को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। एक्सप्रेसवे से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अवस्थी रविवार को बांदा जिले गए थे। वहां उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे परियोजना की प्रगति का निरीक्षण किया था। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे के लिए आवश्यक 90 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है जबकि शेष दस फीसदी भूमि का अधिग्रहण अगले दो महीने में हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...