back to top

मायावती ने योगी सरकार को घेरते हुए उप्र में जंगलराज होने का आरोप लगाया

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कानून व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को घेरते हुए राज्य में जंगलराज होने का आरोप लगाया है। मायावती ने सोमवार को ट्वीट कर कहा उप्र में कानून का नहीं बल्कि गुण्डों, बदमाशों, माफियाओं आदि का जंगलराज चल रहा है, जिसकी वजह से अपराध चरम पर हैं तथा हत्याओं की तो बाढ़ आ गई लगती है। हर कोई असुरक्षित महसूस कर रहा है, जो अति-दु:खद और अति-दुर्भाग्यपूर्ण है। गौरतलब है कि प्रदेश के सहारनपुर जिले में रविवार को एक राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक अखबार के फोटो पत्रकार और उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

 

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने बताया था कि दैनिक जागरण अखबार के फोटो पत्रकार आशीष (23) और उसके भाई आशुतोष (19) की उनके पड़ोसी महिपाल सैनी ने गोली मारकर हत्या कर दी। समझा जाता है कि बसपा प्रमुख का ट्वीट इसी घटना की पृष्ठभूमि में आया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...