back to top

ब्रिटिश पुलिस ने भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या की जांच शुरू की

लंदन। ब्रिटेन की पुलिस ने लंदन के समीप एक सुपरमार्केट कार पार्क में भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या की जांच शुरू कर दी है। व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया था। 24 वर्षीय पीड़ित का अभी आधिकारिक नाम नहीं पता चला है लेकिन उसे स्थानीय लोगों ने हैदराबाद का मोहम्मद नदीमुद्दीन बताया है। टेम्स वैली पुलिस ने बताया कि वेलिंगटन स्ट्रीट में टेस्को सुपरमार्केट के कार पार्क से उसे एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन चाकू से हुए घाव के कारण बुधवार को उसकी मौत हो गई।

पीड़ित के करीबी परिजन को जानकारी दे दी

टेम्स वैली पुलिस की अपराध इकाई के प्रमुख डिटेक्टिव सुपरइन्टेंडेंट इयान हंटर ने कहा, पीड़ित के करीबी परिजन को जानकारी दे दी गई है और उन्हें विशेष प्रशिक्षित अधिकारी सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं समझता हूं कि इससे समुदाय में चिंता पैदा होगी लेकिन मैं जनता को आश्वासन देना चाहता हूं कि हम इस घटना को बिना साचे समझे किया गया हमला नहीं मानते और इस घटना में शामिल लोग एक-दूसरे को जानते होंगे। पुलिस ने कहा कि उसके अधिकारी जांच के प्रारंभिक चरण में है और पूरी परिस्थिति तथा गवाहों का पता लगाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। भारत में आयी मीडिया खबरों के अनुसार, पीड़ित के परिवार के सदस्य ब्रिटेन जाने की योजना बना रहे हैं और उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मदद मांगी है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...