back to top

बैंकिंग शेयरों में उछाल से शेयर बाजार में लौटी तेजी

मुंबई। वैश्विक बाजारों में तेजी तथा विदेशी निवेशकों की जारी लिवाली के बीच बैंकिंग और बुनियादी संरचना क्षेत्र के शेयरों में उछाल के दम पर शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त की राह पर लौट आए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने पिछले कारोबारी दिवस की गिरावट से उबरते हुए 306.54 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की तेजी दर्ज की और 34,287.24 अंक पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स का तीन महीने का उच्चतम स्तर है। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी भी 113.05 अंक यानी 1.13 प्रतिशत बढ़कर 10,142.15 पर पहुंच गया।

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई का एकल शुद्घ लाभ मार्च तिमाही में चार गुना से अधिक बढ़कर 3,580.81 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इसके दम पर एसबीआई का शेयर 7.90 प्रतिशत चढ़ गया। यह सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में सर्वाधिक तेजी रही। टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक भी मजबूती के साथ बंद हुए। इनमें छह प्रतिशत तक की तेजी रही। दूसरी तरफ, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज ऑटो और इंफोसिस के शेयर 2.19 प्रतिशत तक गिरकर बंद हुए।

रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के शेयर में कारोबार के दौरान साल भर के उच्चतम स्तर पर पहुंच जाने के बाद मुनाफा वसूली देखने को मिली। कंपनी ने अपनी डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स में 1.85 प्रतिशत हिस्सेदारी अबू धाबी स्थित सरकारी निवेशक मुबाडाला को 9,093.60 करोड़ रुपए में बेचने की घोषणा की। सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 1,863.14 अंक यानी 5.74 प्रतिशत की तेजी आई। निफ्टी भी पूरे सप्ताह में 561.85 अंक यानी 5.86 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

कारोबारियों के अनुसार, विशिष्ट शेयरों की मजबूती के अलावा, वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों और विदेशी निवेशकों के लगातार लिवाल बने रहने के कारण घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख रहा। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बृहस्पतिवार को 2,905.04 करोड़ रुपए के शेयरों की शुद्घ खरीदारी की। कोटक सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (पीसीजी रिसर्च) संजीव जरबड़े ने कहा, ‘मौजूदा सप्ताह वैश्विक बाजारों के लिए अच्छा रहा है, क्योंकि प्रमुख बाजारों ने एक ठोस बढ़त दर्ज की है।’

उन्होंने कहा कि अमेरिका के कमजोर आर्थिक आंकड़ों तथा अशांति के बीच अर्थव्यवस्था में लॉकडाउन के धीरे-धीरे हटाए जाने से उत्पन्न सकारात्मक भावना ने तेजी को प्रेरित किया गया है। सैमको सिक्योरिटीज एंड स्टॉक नोट के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिमीत तोदी ने कहा कि बाजार ने सप्ताह के दौरान सभी को हैरान किया। मौजूदा तेजी की एकमाच तर्कपूर्ण वजह नकदी की उपलब्धता बताई जा सकती है। बीएसई के समूहों में धातु, दूरसंचार, बेसिक मटीरियल्स, इंडस्ट्रियल्स, बैंकेक्स और पावर 3.86 प्रतिशत तक की बढ़त में रहे।

हालांकि सूचना प्रौद्योगिकी और एफएमसीजी समूह 0.75 प्रतिशत तक की गिरावट में रहे। वृहद आधार पर बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप ने सेंसेक्स की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। इनमें 2.51 प्रतिशत तक की वृद्घि दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुआ। यूरोप में शेयर बाजार दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ खुले। इस बीच, ब्रेंट क्रूड का वायदा 2.73 प्रतिशत बढ़कर 41.08 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

रुपेया डॉलर के मुकाबले 75.58 पर स्थिर बंद हुआ। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस बीच भारत में शुक्रवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के नए मामलों की सर्वाधिक एकदिनी संख्या सामने आई। शुक्रवार को 9,851 नए मामले सामने आए और 273 मौतें हुईं। इससे देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,26,770 पर पहुंच गए। इससे मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 6,348 हो गई।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...