back to top

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के जुलाई-सितम्बर तिमाही का शुद्ध लाभ चार गुना बढ़ा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार बीएसई का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ चार गुना होकर 118 करोड़ रुपये हो गया। शेयर बाजार ने एक बयान में यह जानकारी दी। बीएसई का बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध लाभ 29.4 करोड़ रुपये रहा था।

बीएसई ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एक्सचेंज का राजस्व 53 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 367 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की अवधि में 240 करोड़ रुपये था।

बीएसई के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदरमन राममूर्ति ने कहा, ैहम मानव संसाधनों, नए उत्पादों, प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचे आदि के विकास में निवेश करना जारी रखेंगे, और इस प्रकार दीर्घकालिक विकास शेयरधारकों को आगे बढ़ाएंगे और वाइब्रेंट बीएसई 2025 के अपने मिशन को पूरा करेंगे।

समीक्षाधीन तिमाही में इक्विटी खंड में एक्सचेंज का औसत दैनिक कारोबार बढ़कर 5,922 करोड़ रुपये हो गया, जो सितंबर 2022 को समाप्त तिमाही में 4,740 करोड़ रुपये था। इसके अलावा, बीएसई के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को अपनी बैठक में इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज (आईएफएससी) लिमिटेड (इंडिया आईएनएक्स) में 22.36 करोड़ रुपये और इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज (आईएफएससी) लिमिटेड (इंडिया आईसीसी) में 33.88 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...