back to top

ताजमहल परिसर में बम होने की सूचना झूठी, हिरासत में लिया गया आरोपी

फिरोजाबाद/आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल परिसर में बम होने की झूठी सूचना देने के आरोप में बृहस्पतिवार को एक युवक को फिरोजाबाद में हिरासत में लिया गया। आगरा जोन के पुलिस महानिरीक्षक ए. सतीश गणेश ने बताया कि सुबह लगभग सात बजे एक युवक ने पुलिस को फोन कर ताजमहल में बम रखे होने की सूचना दी थी। इसके बाद ताजमहल परिसर की सघन तलाशी ली गई तो यह सूचना झूठी निकली।

उन्होंने बताया कि पुलिस को झूठी सूचना देने वाले युवक को पकडऩे के लिए सर्विलांस टीमों के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों के दल को भी लगाया गया था। उन्होंने बताया कि जांच में पता लगा कि पुलिस को फोन करने वाला युवक विमल कुमार सिंह कासगंज के पटियाली का रहने वाला है और फिरोजाबाद जिले के नारखी थाना क्षेत्र स्थित ओखरा गांव में अपने ननिहाल आया हुआ था। उससे पूछताछ की जा रही है।

गणेश ने बताया कि शुरुआती जांच में यह पाया गया कि युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और संभवत: उसका इलाज भी चल रहा है। सर्विलांस की टीमों को उससे पूछताछ करने और तकनीकी रूप से पूरे मामले की जांच के काम में लगाया गया है। इससे पूर्व बम की सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार सुबह ताजमहल को पर्यटकों से खाली कराकर बंद कर दिया गया था। हालांकि जांच के दौरान ताजमहल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और बम की सूचना अफवाह साबित हुई।

इस बीच आगरा के पुलिस अधीक्षक (शहर) बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि जांच अभियान पूरा होने के बाद पूर्वाह्र 11.23 बजे ताजमहल को फिर पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है। ताज महल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित धरोहर है और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सशस्त्र कर्मी इसकी सुरक्षा में तैनात है।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के आपात सेवा नंबर 112 नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने सुबह करीब नौ बजे फोन कर दावा किया कि ताजमहल में बम है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने तत्काल सीआईएसएफ के कर्मियों को इसकी जानकारी दी, जिसने आंगुतकों को इमारत खाली करने को कहा और सवा नौ बजे परिसर की तलाशी शुरू की। दिल्ली में सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, तलाशी लगभग पूरी हो गई है और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...