back to top

इरफान के निधन पर पुरे बॉलीवुड ने जताया शोक

मुंबई। लंबे समय से एक दुर्लभ किस्म के कैंसर से जूझ रहे अभिनेता इरफान खान का मुंबई के एक अस्पाताल में बुधवार को निधन हो गया। उनके साथ काम कर चुके कलाकारों, निर्देशकों सहित फिल्म जगत से जुड़े विभिन्न लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इन सभी का मानना है कि इरफान समय से बहुत पहले इस दुनिया को छोड़ गए। इरफान को 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर होने का पता चला था। उनके परिवार में पत्नी सुतापा और दो बेटे बाबिल तथा अयान हैं। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता इरफान ने लाइफ ऑफ पाई , द नेमसेक और हासिल जैसी फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभा कर अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था।

इरफान के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए शाहरुख खान ने ट्वीट किया, मेरे दोस्त… प्रेरणा और हमारे समय के सबसे महान अभिनेता। अल्लाह आपकी आत्मा को शांति दे इरफान भाई … आपकी कमी काफी खलेगी। शाहरुख ने इरफान के साथ बिल्लू फिल्म में काम किया था।

सलमान खान ने एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया और श्रद्धांजलि दी।

आमिर खान ने भी इरफ़ान को एक महान अभिनेता के रूप में याद किया और कहा कि वे अपने काम के जरिए लोगों के दिलों में हमेशा ही बसे रहेंगे।

ऋतिक रोशन ने कहा कि इरफान एक “दुर्लभ इंसान” थे जिन्होंने दिखाया कि वास्तव में प्रामाणिक होने का मतलब क्या है।

निर्देशक अनुराग बसु ने शुरुआती टीवी के दिनों में इरफ़ान के साथ काम किया था और दोनों लाइफ इन ए मेट्रो में भी साथ थे। उन्होंने कहा कि वे फिल्म के सीक्वल पर फिर से काम करने वाले थे। बसु ने कहा, कि उन्हें उम्मीद थी कि वह इससे उबर जाएंगे। उन्होंने कहा, यह दुखद है। मैंने टेलीविजन में भी अपना कुछ बेहतरीन काम इरफान के साथ किया है। लोग सिर्फ यह जानते हैं कि हमने लाइफ इन ए मेट्रो में काम किया। मैं उनसे नहीं मिल सका, मुझे बहुत दुख हो रहा है। यह एक लंबी लड़ाई थी। उन्होंने इसे अकेले ही लड़ा।

संगीतकार एआर रहमान ने इरफ़ान को भारतीय सिनेमा की महानतम हस्तियों में से एक बताया।

इरफान के साथ सात खून माफ में काम कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि अभिनेता ने उनके जैसे कई लोगों के लिए आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया।

फिल्म निर्माता करण जौहर ने कहा कि एक कलाकार के रूप में इरफान ने भारतीय सिनेमा के स्तर को ऊंचा उठाया और उनकी कमी हमेशा खलेगी।

अभिनेता अजय देवगन ने कहा कि इरफान का असामयिक निधन हृदय विदारक और भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

हॉलीवुड निर्देशक एवा डुवर्नय ने कहा कि वह इरफान खान की आभारी प्रशंसक हैं। इरफान के साथ जुरासिक वर्ल्ड में काम कर चुके निर्देशक कॉलिन ट्रेवोरो ने भी अभिनेता को याद किया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...