back to top

बॉलीवुड हस्तियों ने सुशांत को किया याद

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर सोमवार को अमिताभ बच्चन, शेखर कपूर, एकता कपूर, भूमि पेडनेकर समेत कई फिल्मी सितारों ने शोक प्रकट किया और राजपूत के योगदान को एक असाधारण प्रतिभा के रूप में याद किया। उनके सह-कलाकारों और दोस्तों ने एमएस धोनी और छिछोरे जैसी फिल्में देने वाले सुशांत को खुशमिजाज, प्रतिभावान और मेहनती बताया। रविवार को राजपूत का शव बांद्रा स्थित उनके आवास पर लटका हुआ पाया गया था। एक अधिकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने जांच में पाया कि 34 वर्षीय अभिनेता का अवसाद के इलाज चल रहा था।

शेखर कपूर ने ट्वीट किया, मैं उन लोगों की कहानियां जानता हूं जो आपको इस हद तक निराश कर देते हैं कि आपको रोने के लिए कंधे की जरूरत पड़ती है। काश मैं छह महीने उनके साथ रहता। काश आप मुझसे संपर्क करते। आपके साथ जो हुआ वह उनका कर्म था आपका नहीं।

टीवी धारावाहिक पवित्र रिश्ता की निर्माता एकता कपूर ने राजपूत के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट की। राजपूत के साथ सोनचिरैया में काम कर चुकी पेडनेकर ने कहा कि राजपूत की मौत की खबर सुनकर उन्हें झटका लगा।

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने ट्वीट किया, आप बहुत दर्द में रहे होंगे। बहुत जल्दी चले गए। मैं सूर्याेदय के समय खगोल भौतिकी के संबंध में हुई हमारी बातचीत को मैं कभी नहीं भूल पाउंगी। शब्द अपने अर्थ खो रहे हैं। आपके परिजनों और इस क्षति के कारण दुखी सभी को मेरी सांत्वना।

टीवी से बॉलीवुड तक पहुंचे एक अन्य अभिनेता मोहित रैना ने कहा कि राजपूत उनके लिए प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने कहा, आपने लाखों को प्रेरित किया, मुझे पता है आपने खुद को प्रेरणा देने के लिए बहुत प्रयत्न किया होगा। उम्मीद है अब आपको शांति मिल गई होगी मेरे दोस्त। राजपूत के करीबी दोस्त कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इसे व्यक्तिगत क्षति बताया और इस घड़ी में मीडिया से गोपनीयता की रक्षा की अपील की।

नीतेश तिवारी ने कहा, मुझे इस घटना की पुष्टि के लिए लोगों को फोन करना पड़ा। यह बहुत चौंकाने वाला है और दुर्भाज्ञ से सच है। कोरियोग्राफर से निर्देशक बने रेमो डिसूजा ने कहा कि उन्होंने अभिनेता से बात की थी और वे एक साथ एक डांस फिल्म पर काम करना चाहते थे। डावर ने कहा, इस खबर को सुनकर बहुत स्तब्ध और दुखी हूं।

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने ट्वीट किया,मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं कि इससे कितना दुख और झटका लगा है मुझे। एम एस धोनीै में उनकी सह-कलाकार कियारा आडवाणी ने कहा कि वह सुशांत की मौत से बहुत दुखी हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...