back to top

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान अस्पताल में भर्ती

मुंबई। पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे एक्टर इरफान खान को एक बार फिर तबियत बिगड़ने के चलते मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिनों पहले ही इरफान की मां का निधन हुआ था। इरफान लॉकडाउन की वजह से अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। इरफान खान की मां सईदा बेगम लंबे समय से बीमार थीं।

परिवारजनों ने अंतिम विदाई देकर उन्हें जयपुर में सुपुर्दे खाक किया। लेकिन इससे भी ज्यादा दुखद बात ये रही कि कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के कारण इरफान अपनी मां की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो सके। हालांकि अपनी मां की अंतिम यात्रा को उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देखा। मां के निधन के बाद से ही इरफान की तबियत खराब है।

बता दें कि अपने कैंसर के बाद से ही इरफान अपने रूटीन चेकअप के लिए भी कोकिलाबेन अस्पताल जाते हैं। जानकारी के अनुसार अभी इरफान अस्पताल में हैं। इरफान खान हाई ग्रेड न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। साल 2017 जून के महीने में इस बीमारी का पता चलते ही इरफान काम बीच में ही छोड़कर अपना विदेश में इलाज करा रहे थे।

इरफान ने न सिर्फ अपनी बीमारी की खबर सोशल मीडिया पर दी थी बल्कि समय-समय पर उन्होंने और उनके परिवार ने उनकी तबीयत से जुड़ी अपडेट साझा कर फैंस और मीडिया का शुक्रिया अदा किया। अपनी इस बीमारी के बाद इरफान खान फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में नजर आए।

RELATED ARTICLES

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...