back to top

फ्रांस के साथ संबंधों में आयी कड़वाहट को दूर करने के प्रयासों के बीच मैक्रों से मिले ब्लिंकन

पेरिस। नयी हिंद-प्रशांत सुरक्षा पहल से अमेरिका के सबसे पुराने सहयोगी फ्रांस को बाहर रखने के कारण संबंधों में आयी कड़वाहट को दूर करने के जो बाइडन प्रशासन के प्रयासों के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मंगलवार को फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। अमेरिकी विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दोनों नेताओं ने संभावित संयुक्त परियोजनाओं पर चर्चा की। उन परियोजनाओं की घोषणा मैक्रों और राष्ट्रपति जो बाइडन की इसी महीने होने वाली मुलाकात के दौरान की जा सकती है। हालांकि दोनों राष्ट्रपतियों की मुलाकात की तिथि और स्थान के बारे में अभी फैसला नहीं हुआ है। अधिकारी ने उन संभावित परियोजनाएं का ब्योरा नहीं दिया।

 

अधिकारी ने नाम नहीं उजागर किए जाने की शर्त पर संवाददाताओं से बातचीत की। राष्ट्रपति से मुलाकात का जिक्र ब्लिंकन के आधिकारिक कार्यक्रम में नहीं था। करीब 40 मिनट की आमने-सामने की बैठक अमेरिका के साथ विश्वास बहाल करने की फ्रांसीसी मांगों के बीच हुई। पिछले महीने आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका के बीच हिंद-प्रशांत समझौते (आकस) की घोषणा के साथ ही अमेरिेका और फ्रांस के रिश्तों में कड़वाहट आ गयी थी। ब्लिंकन दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सम्मेलन के सिलसिले में पेरिस में हैं। इसका आयोजन 15 सितंबर को शुरू हुए आकस विवाद की पृष्ठभूमि में हो रहा है। ब्लिंकन का बचपन पेरिस में ही बीता है। इसके अलावा उनकी स्कूली शिक्षा भी पेरिस में ही हुयी थी। वह धाराप्रवाह फ्रांसीसी बोल सकते हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...