back to top

लॉकडाउन को फेल बताने के राहुल के बयान पर भाजपा ने किया पलटवार

नई दिल्ली। लॉकडाउन को फेल बताने के राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गलत बयानबाजी करके और तथ्यों को गलत तरीके से पेश करके कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं तथा उन्हें इस विषय पर दुनिया के आंकड़ों पर ध्यान देना चाहिए।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि दुनिया के 15 ऐसे देश जहां कोरोना बड़ी बीमारी बन गया है उनकी आबादी है 142 करोड़। इसमें अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, कनाडा व अन्य देश हैं। इन देशों में 26 मई तक करीब 3.43 लाख लोगों की मृत्यु कोरोना से हुई है उन्होंने कहा कि भारत की आबादी है 137 करोड़ और हमारे देश में 4,345 लोगों की मृत्यु हुई है। 64 हजार से ज्यादा लोगों ठीक हुए हैं। वैसे मृत्यु कहीं भी हो, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रंटफुट पर खेल रहे हैं और उन्होंने लॉकडाउन करके जो देश को एकजुट किया है, ये उसी का नतीजा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने नकारात्मकता फैलाकर, संकट के समय राष्ट्र के खिलाफ काम करके, झूठा श्रेय लेने का प्रयास करके, गलत तथ्यों और झूठी खबरें फैलाकर देश का संकल्प कमजोर करने की कोशिश की और उनकी कथनी एवं करनी में भी अंतर रहा।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में मजदूरों की टिकट के लिए भी झूठे आरोप लगाए कि टिकट का पैसा लिया जा रहा है और राजनीतिक विरोध में आईसीएमआर जैसी संस्थाओं पर भी झूठे आरोप लगाए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, जब से कोरोना संकट आया है तब से राहुल गांधी इस लड़ाई में देश के संकल्प को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह (राहुल) झूठ बोलकर, गलत बयानबाजी करके और तथ्यों को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में चार चरणों में लगाए गए लॉकडाउन के विफल रहने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा था कि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि आगे कोरोना संकट से निपटने और जरूरतमंदों को मदद देने की उनकी रणनीति क्या है? उन्होंने अपनी पुरानी मांग दोहराते हुए यह भी कहा कि गरीबों और मजदूरों को 7500 रूपये की मदद दी जाए और राज्य सरकारों को केंद्र की तरफ से पूरी मदद मिले।

राहुल ने बुधवार को पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट प्रोफेसर आशीष झा से बात की और इसमें जांच और लॉकडाउन जैसे मुद्दों पर चर्चा की। भाजपा नेता ने कहा कि जब कोरोना की कोई वैक्सीन नहीं है, तब ऐसे में लॉकडाउन ही एक उपाय है। प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले कहा था कि लॉकडाउन कोई समाधान नहीं है। लेकिन पंजाब और राजस्थान में उनकी पार्टी की सरकार पहले ही 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा चुकी है़।

केंद्रीय मंत्री ने सवाल किया कि क्या आपके (राहुल) मुख्यमंत्री आपकी नहीं सुनते? उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने देश से आग्रह किया था कि कोरोना वॉरियर्स के लिए ताली बजाकर, घंटी बजाकर उनका हौसला बढ़ाएं, तो देश ने ऐसा किया लेकिन राहुल गांधी ने इसका खंडन किया जबकि आज दुनिया इसका अनुसरण कर रही है।

RELATED ARTICLES

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...