back to top

भाजपा अध्यक्ष ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- योगी से लें सीख

लखनऊ। भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोरोना महामारी के समय योगी आदित्यनाथ से सीख लेने की नसीहत दी है। सिंह ने केजरीवाल द्वारा दिल्ली में इलाज को लेकर कथित तौर पर बरते जा रहे भेदभावपूर्ण रवैए पर कड़ा एतराज जताते हुए बुधवार को कहा कि केजरीवाल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीख लें और बिना पक्षपात सेवा करें।

उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी को जब चुनाव में वोट की जरूरत पड़ती है तो उत्तर प्रदेश, बिहार सहित अन्य राज्यों के मजदूर, श्रमिक समेत सभी लोग उन्हें अपने लगते हैं, लेकिन जब कोरोना संकट में उन्हें इलाज देने की बारी आती है तो केजरीवाल अपनी जिम्मेदारी से मुंह चुराने लगते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि देश ने केजरीवाल की गैर जिम्मेदराना व संवेदनहीन हरकतों को कुछ समय पहले भी अच्छे से देखा था। दिल्ली में रह रहे उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के कामगारों व श्रमिकों को दिल्ली की सीमा पर छोड़कर केजरीवाल सरकार ने अपना अमानवीय चेहरा दिखाया था।

उन्होंने कहा कि ऐसे संकट के समय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने लगातार निगरानी कर प्रवासियों को बसों के माध्यम से उनके घरों तक सकुशल पहुंचाते हुए तात्कालिक आवश्यकताओं को पूरा करने का काम भी किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, दिल्ली के मुख्यमंत्री को कम से कम इस संकट काल में ही उप्र के मुख्यमंत्री से सीख लेकर दिल्ली की जनता से बगैर पक्षपात किए सेवा करनी चाहिए।

दिल्ली को पूरे देश के लोगों ने मिलकर सजाने व संवारने का काम किया है। किसी भी व्यक्ति के लिए कहीं भी स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता उसका संवैधानिक अधिकार है और इस संवैधानिक अधिकार को छीनने का हक दिल्ली के मुख्यमंत्री को बिल्कुल नहीं है। यह अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के मानवता को अपना धर्म मानकर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में राज्य सरकार कोरोना वायरस संक्रमण से पूरी ताकत के साथ लड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश पहला राज्य बन गया है, जहां कोविड-19 के लिए एक लाख से अधिक बेड तैयार किए गए तथा प्रतिदिन 15 हजार से अधिक जांच की जा रही है । उत्तर प्रदेश में किसी भी मरीज को भर्ती करने से पहले यह नहीं पूछा जाता कि वह किस राज्य से है ।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...