back to top

भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह का निधन, विधानसभा बैठक हुई स्थगित

लखनऊ/देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले की सदर सीट से भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह का हृदयाघात से निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि देने के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। सिंह को गुरुवार रात तबीयत खराब होने पर सिविल अस्पताल ले जाया गया था।

इसके बाद रात दस बजे हालत बिगड़ने पर उन्हें लोहिया संस्थान रेफर कर दिया गया। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक पेस मेकर लगाने के दौरान उनकी मत्यु हो गई। सिविल अस्पताल में उनकी जांच की गई थी जिसमें उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी। सिंह के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार गोरखपुर में किया जाएगा।

उनका पार्थिव शरीर देवरिया स्थित आवास पर ले जाया गया है। सिंह के तीन पुत्र और चार पुत्रियां हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधायक के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

योगी ने कहा कि सिंह एक समर्पित जन प्रतिनिधि थे। वह हमेशा अपने क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहते थे। समाज के गरीब व कमजोर वर्गों के हितों के प्रति वह अत्यंत संवेदनशील थे। उन्होंने कहा कि सिंह के निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता तथा जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी खो दिया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए सिंह के शोक संतप्त परिजन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, देवरिया सदर सीट से भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह जी का निधन अत्यंत दुखदउ दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे भगवान। उत्तर प्रदेश विधानसभा में दिवंगत विधायक को श्रद्घांजलि दी गई और उसके बाद अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...