back to top

भाजपा सरकार डेंगू बुखार का भी इलाज नहीं कर पा रही : अखिलेश यादव

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि उत्तर प्रदेश में डेंगू बुखार को लेकर हाहाकार मचा है। प्रदेश में हजारों लोग डेंगू बुखार से पीड़ित हैं। अस्पतालों में बेड, दवाएं और जांच, डॉक्टर, नर्स के अभाव में मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। भाजपा सरकार में लापरवाही और अराजकता चरम पर है। जनता बेबस है। वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के सपने दिखाने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार बुखार का भी इलाज नहीं कर पा रही है।

प्रदेश में डेंगू बुखार से पीड़ित लोगों की मौते हो रही है। भाजपा सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में अब तक एक भी जिला अस्पताल नहीं बनाया है। न पीएचसी और सीएचसी बनाएं। आज जो भी अस्पताल है वे समाजवादी सरकार के बनाए हुए है। उन्हीं अस्पतालों में थोड़ा-बहुत इलाज चल रहा है।

डेंगू और अन्य बुखार को लेकर राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश के अस्पतालों में मरीजों की भरमार है। हर दिन सैकड़ों मरीजों को लौटाया जा रहा है। बड़ी संख्या में मरीज प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर है। एक बेड पर दो-दो मरीज लिटाये जा रहे है। भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए बुखार के मरीजों के आंकड़ें छिपा रही हैं।

जांच के नाम पर पैथालॉजी में बड़े पैमाने पर खेल चल रहा है। मरीज और तीमारदारों से लूट हो रही है। गरीब जनता बुखार और अन्य बीमारियों से लाचार होकर लूट और शोषण का शिकार हो रही है। गरीब जनता इलाज और जांच के लिए दर-दर भटक रही है लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। पूरी सरकार में अकर्मण्यता और लापरवाही की हद हो गयी है। सभी को पता है कि बरसात के मौसम के बाद वायरल बुखार डेंगू, मलेरिया, चिकन गुनिया जैसी बीमारियां फैलती है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की कोई तैयारी नहीं थी।

भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार संक्रामक बीमारियां रोकने में विफल है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। नगरीय क्षेत्रों में मच्छरों की भरमार है। नगर निगमों में काबिज भाजपा के मेयरों और नगर पालिका चेयरमैन कहीं पर फागिंग और दवाओं का छिड़काव नहीं करके पूरी तरह से लापरवाह बने हुए है। नगरों में कहीं साफ-सफाई नहीं है। गंदगी की भरमार है। मच्छरों के रोकथाम के लिए कुछ नहीं किया जिसका नतीजा प्रदेश की जनता भुगत रही है।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

पीवी सिंधू जापान ओपन के दूसरे दौर में, सात्विक-चिराग की जोड़ी टूर्नामेंट से हटी

तोक्यो। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के कंधे की समस्या के कारण उन्हें और चिराग शेट्टी को मंगलवार को यहां जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट...

अभिनय की सबसे मजबूत बुनियाद थिएटर ने तैयार की : अरुण कुमार कालरा

लखनऊ। 1978 के चर्चित संजय-गीता कांड से प्रेरित वेब सीरीज 'राख' इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस सीरीज...

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की

प्रोविडेंस (गयाना)। बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स ने 19 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कम स्कोर वाले...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

हरियाणा ने अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैपियनशिप में तीनों टीम खिताब जीते

रोहतक। मेजबान हरियाणा ने मंगलवार को यहां अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों की फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिलाओं की कुश्ती में ओवरऑल...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...