back to top

भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं को फर्जी केसों में फंसा रही

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी के विचारों और कार्यक्रमों को लेकर गांव-गांव, घर-घर जायेंगे और भाजपा को हराने का संकल्प लेंगे। देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। जनता परिवर्तन चाहती है। इंडिया गठबंधन इस बार लोकसभा चुनाव में पीडीए के साथ मिलकर भाजपा को हराएगा।

उन्होंने कहा कि देश की सौ करोड़ जनता भाजपा के खिलाफ है। भाजपा डरी हुई है। भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं को फर्जी केसों में फंसा रही है। भाजपा जिससे घबराती है उसे झूठे मामले में फंसा कर गिरफ्तार करती है। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स तथा अन्य सरकारी संस्थाएं भाजपा के प्रकोष्ठ हैं और उनके संगठन के हिस्सा हैं। पहले पत्रकारों के घरों पर छापेमारी फिर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के घर छापेमारी और गिरफ्तारी। यह सब भाजपा के कहने पर हो रहा है।

अखिलेश यादव प्रतापगढ़ के समाजवादी प्रशिक्षण शिविर में भाग लने पहुंचे थे। पूर्व विधायक श्याद अली के निधन से शिविर में शोक प्रस्ताव पारित कर शेष कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। उन्होंने मीडिया से वार्ता करते देवरिया की घटना के लिए भाजपा सरकार और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अगर प्रशासन और सरकार ने समय पर कार्रवाई की होती तो देवरिया में छह लोगों की हत्याएं नहीं होती। भाजपा पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के बजाय घटना से लाभ लेना चाहती है। भाजपा का जीरो टॉलरेंस झूठा है। कानून व्यवस्था पर जीरों टालरेंस की बात करने वाली भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा अपराध हो रहे हैं। हत्या, लूट और अन्य घटनाएं बहुत बढ़ गयी है। भाजपा सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल सकता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार देवरिया की घटना के लिए ऊपर से नीचे तक सभी जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही हैं? सरकार उच्च स्तरीय जांच कराकर मामले में जिम्मेदार सभी के खिलाफ कार्रवाई करें और बर्खास्त करें। उन्होंने कहा कि सपा का प्रतिनिधिमंडल देवरिया जाएगा तो दोनों परिवारों से मिलेगा। देवरिया की घटना उदाहरण है कि अधिकारियों और सरकार ने न्याय नहीं किया। प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था की तरह भ्रष्टाचार भी चरम पर है। हर विभाग और हर जगह भ्रष्टाचार है। बजट की लूट हो रही है।

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार किस स्तर पर पहुंच गया है इसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। तहसील और थानों के भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। प्रशिक्षण शिविर को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव लालजी वर्मा, सलीम इकबाल शेरवानी विधायक आरके सिंह पटेल, पूर्व एमएलसी एसपी सिंह पटेल ने सम्बोधित किया। अखिलेश यादव ने प्रशिक्षण शिविर में आये सभी कार्यकतार्ओं और नेताओं को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हम लोग पूर्व विधायक श्याद अली के निधन से दु:खी है। उनके अचानक निधन से पार्टी को बड़ा नुकसान पहुंचा है। हम सभी लोग उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। दु:ख की इस घड़ी में हम सभी परिवार के साथ है। इससे पहले प्रशिक्षण शिविर में सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व विधायक श्याद अली को श्रद्धांजलि दी।

RELATED ARTICLES

एफपीआई ने अक्टूबर में भारतीय शेयर बाजार में 14,610 करोड़ रुपये डाले

नयी दिल्ली। लगातार तीन माह तक निकासी के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) भारतीय शेयर बाजार में फिर लिवाल बन गए हैं। अक्टूबर में...

सामूहिक सुरक्षा हर देश की संप्रभुता की कुंजी है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की आक्रामक सैन्य गतिविधियों को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंताओं के बीच...

नक्सलवादी और माओवादी आतंक को खत्म करने की ओर अग्रसर भारत: प्रधानमंत्री मोदी

नवा रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत नक्सलवादी और माओवादी आतंकवाद को खत्म करने की ओर अग्रसर है और...

रोमांस किंग शाहरुख खान ने 60वें जन्मदिन पर फैंस को दिया ‘किंग’ का धांसू तोहफा!

मुंबई । बॉलीवुड के 'रोमांस किंग' शाहरुख खान ने आज 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस बेहद खास मौके पर, उनके फैंस...

एफपीआई ने अक्टूबर में भारतीय शेयर बाजार में 14,610 करोड़ रुपये डाले

नयी दिल्ली। लगातार तीन माह तक निकासी के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) भारतीय शेयर बाजार में फिर लिवाल बन गए हैं। अक्टूबर में...

केन विलियमसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया

आॅकलैंड। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला शुरू होने से कुछ दिन पहले रविवार को टी20...

असम: बांग्लादेश से आए 16 अवैध प्रवासियों को वापस भेजा गया

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि श्रीभूमि जिले से 16 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़कर वापस भेज दिया गया है। शर्मा...

दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब , धीमी हवा की गति से प्रदूषकों का फैलाव कम

नयी दिल्ली। हवा की धीमी गति के कारण प्रदूषकों का फैलाव कम होने के बीच दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को बेहद खराब रही।...

सतंबर में चाय का उत्पादन 5.9 प्रतिशत घटा

कोलकाता। सितंबर, 2025 के दौरान चाय का उत्पादन 5.9 प्रतिशत घटकर 15.99 करोड़ किलोग्राम रह गया है। पिछले साल समान अवधि में यह 16.99...