back to top

भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को किया बर्बाद : अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया है। पूरा प्रदेश डेंगू, मलेरिया, टाइफाईड और अन्य संक्रामक बीमारियों की चपेट में है। प्रदेश में हर दिन सैकड़ों मरीज डेंगू के शिकार हो रहे हैं। राजधानी लखनऊ में ही पिछले एक पखवाड़े से हर दिन लगभग दो दर्जन मरीज मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में डेंगू बुखार जानलेवा हो गया। लखनऊ में दो मरीजों की मौत हो गयी। लोगों में दहशत है। प्रदेश के अन्य कई जिलों में भी स्थिति भयावह है। विभिन्न जिलों में बुखार से बड़ी संख्या में मरीजों की जान जा रही है। मरीजों की प्लेटलेट्स कम होने की जानकारियां उनके ब्लड जांच में आ रही है। इस मौसम में इस तरह की तमाम बीमारियां मच्छरों के प्रकोप से फैल रही है। सब कुछ जानते हुए भी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। लोगों के इलाज के लिए अस्पतालों में जरूरी इंतजाम नहीं है। डॉक्टर और बेड नहीं है। राजधानी लखनऊ तक में फागिंग की सुचारू व्यवस्था नहीं है। फागिंग मशीने कबाड़ में पड़ी है। फागिंग न होने से शहरों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री को पार्टी के प्रचार से फुरस्त ही नहीं है कि जनता के बारे में सोंचे। सरकारी अस्पतालों में इलाज में तमाम दुश्वारियां आ रही है। मरीजों को मुकम्मल इलाज न मिल पाने से मरीज निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराने पर मजबूर हो रहे हैं। भाजपा सरकार में स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा सब व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अस्पताल बुखार के मरीजों से भरे पड़े है।

RELATED ARTICLES

संसद परिसर में विपक्ष का मार्च, गृह मंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की

नयी दिल्ली। अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी, प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में और जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का...

‘सनातन और श्रीराम को बदनाम करने की साजिश’-विधानसभा में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस...

योगी कैबिनेट के 21 बड़े फैसले…जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस-वे तक बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे

मदरसों में कामिल-फाजिल डिग्री की मान्यता होगी खत्म, एक्सप्रेस-वे, किसान बीमा, घुमंतू विकास बोर्ड समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता...

फेसबुक से प्रधानमंत्री का भाषण हटाने के मामले में संसदीय समिति ने जुकरबर्ग को माफी के लिए 3 दिन दिए

नयी दिल्ली। संसद की एक स्थायी समिति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण फेसबुक से हटाए जाने के मामले में बुधवार को मेटा के...

‘सनातन और श्रीराम को बदनाम करने की साजिश’-विधानसभा में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस...

योगी कैबिनेट के 21 बड़े फैसले…जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस-वे तक बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे

मदरसों में कामिल-फाजिल डिग्री की मान्यता होगी खत्म, एक्सप्रेस-वे, किसान बीमा, घुमंतू विकास बोर्ड समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता...

बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा सुविधा

लोक कल्याण संकल्प पत्र में किया था वादा, अनुपुरक बजट में दिए 100 करोड़ अनुपूरक बजट में महिला कल्याण विभाग को 1094.40 करोड़ रुपये का...

योगी सरकार ने खोला खजाना, 59,019 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया

उद्योग, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण को मिला बड़ा प्रोत्साहन अनुपूरक बजट में नई मांगों के लिए की गई 7,854.25 करोड़ की व्यवस्था समाज...