back to top

भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव के लिए घोषित किये छह प्रत्याशी

  • कांग्रेस ने भी मल्हनी सीट पर उतारा अपना उम्मीदवार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा की सात सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये हैं। पार्टी ने अब सिर्फ एक सीट देवरिया सदर पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। उम्मीदवारों की सूची राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने जारी की है। इसी बीच कांग्रेस ने भी मल्हनी सीट के लिए राकेश मिश्रा को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

पार्टी ने नौगांव सादात से पूर्व मंत्री चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया है। चेतन चौहान की पिछले महीने कोरोना संक्रमण के चलते मृत्यु हो गयी थी। संगीता चौहान दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए ऑनर्स, एलएलबी की डिग्री लेने के बाद कई बैंकों में उच्च पदों पर नौकरी कर चुकी हैं। पति की राजनीतिक विरासत आगे बढ़ाते हुए अब वह सक्रिय सियासत की पारी शुरू कर रही हैं।

इसी तरह भाजपा ने बुलंदशहर सदर से अपने पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही की पत्नी ऊषा सिरोही को उम्मीदवार बनाया गया है। सिरोही का इस साल मार्च में लिवर को बीमारी के चलते दिल्ली में निधन हो गया था। पार्टी ने फ़िरोज़ाबाद की टूंडला सुरक्षित सीट से प्रेमपाल धनगर को अपना प्रत्याशी बनाया है। यह सीट एसपी सिंह बघेल के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद से रिक्त है। पार्टी ने उन्नाव की बांगरमऊ से श्रीकांत कटियार को मैदान में उतरा है। यह सीट भाजपा के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि यहां से विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर को उम्रकैद होने जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने से खाली हुई है।

पार्टी ने कानपुर देहात की घाटमपुर सुरक्षित सीट, जो कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण के कोरोना संक्रमण से देहांत बे बाद से रिक्त हुई है, वहां से उपेंद्र पासवान को मैदान में उतारा है। वहीँ जौनपुर की मल्हनी सीट जो सपा विधायक और दिग्गज नेता पारसनाथ यादव के निधन से रिक्त हई है मनोज सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। देवरिया की देवरिया सदर सीट जो भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह के निधन की वजह से खाली हुई है वहां फिलहाल अभी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...