back to top

भाजपा ने प्रधान को उप्र, शेखावत को पंजाब, फडणवीस को गोवा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बुधवार को चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब, वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को मणिपुर, संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद पटेल को उत्तराखंड और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गोवा का प्रभारी बनाया गया है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी अलग-अलग विज्ञप्तियों में यह जानकारी दी गई। उत्तर प्रदेश में धर्मेंद्र प्रधान के साथ केंद्रीय मंत्रियों अनुराग सिंह ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, शोभा करंदलाजे, अन्नपूर्णा देवी के अलावा पार्टी महासचिव सरोज पांडे, हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को सह प्रभारी बनाया गया है।

पार्टी ने चुनावी रूप से सबसे अहम इस राज्य में क्षेत्रवार छह संगठन प्रभारियों की भी नियुक्ति की है। लोकसभा के सदस्य संजय भाटिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार के विधायक संजीव चौरसिया को बृज क्षेत्र, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सत्या कुमार को अवध क्षेत्र, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता को कानपुर क्षेत्र, राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन को गोरखपुर और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा को काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गजेंद्र सिंह शेखावत को राज्य का प्रभारी बनाया है। पंजाब में शेखावत के सहयोग के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, मीनाक्षी लेखी और लोकसभा के सांसद विनोद चावड़ा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा सबसे ज्यादा, पंजाब में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध का सामना कर रही है। पार्टी पंजाब में एक मजबूत ताकत के रूप में उभरने के लिए सभी मुमकिन प्रयास कर रही है। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन तथा भाजपा के बीच मुकाबला होना है। ज्ञात हो भाजपा लंबे अरसे बाद पंजाब राज्य विधानसभा के चुनाव में अकेले ही मैदान में उतरेगी। इससे पहले उसका शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन हुआ करता था लेकिन कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। बाद में शिअद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से भी अलग हो गया।

 

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उत्तराखंड का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इस पहाड़ी राज्य में सह प्रभारी के रूप में पश्चिम बंगाल की सांसद लॉकेट चटर्जी और राष्ट्रीय प्रवक्ता आर पी सिंह को नियुक्त किया गया है। यहां भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस से होता रहा है। इस बार विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भी खम ठोंकने को तैयार है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मणिपुर का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है जबकि केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक और असम सरकार के मंत्री अशोक सिंघल को यहां का सह प्रभारी बनाया गया है। फडणवीस को गोवा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश को यहां के लिए सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। वर्ष 2022 की शुरुआत में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

 

ज्ञात हो कि किसी भी राज्य के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा उस राज्य में एक चुनाव प्रभारी और उसके सहयोग के लिए कुछ सह प्रभारी नियुक्त करती आई है। सामान्य तौर पर प्रभारी की जिम्मेदारी पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता को दी जाती है। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने इस बार कुल 13 मंत्रियों को मोर्चे पर लगाया है। इनमें से सात कैबिनेट मंत्री हैं। चुनावी राज्यों में प्रभारी की भूमिका बहुत अहम अहम होती है। पार्टी की रणनीति को अंजाम देने से लेकर टिकटों के बंटवारे और प्रचार-प्रसार में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...