back to top

बिकरू कांड : आरोपी के घर में रह रहे तीन दारोगा निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

कानपुर। बिकरू कांड के मारे गए आरोपी विकास दुबे के साथी जयकांत बाजपेई के घर में अवैध रूप से रह रहे तीन पुलिस उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बाजपेई के घर में रह रहे दारोगा राजकुमार, उस्मान अली और खालिद को 24 घंटे के भीतर पुलिस लाइन में हाजिर होने को कहा गया है।

इन तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। मामले की जांच रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपे जाने के बाद इन आरोपी पुलिसकर्मियों पर आगे की कार्वाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस के आला अधिकारियों को मालूम हुआ था कि बिकरू कांड मामले में जेल में बंद अभियुक्त जयकांत बाजपेई के घर में कुछ पुलिसकर्मी अवैध रूप से रह रहे हैं।

इसपर नजीराबाद की पुलिस क्षेत्राधिकारी गीतांजलि सिंह की अगुवाई में एक पुलिस दल ने ब्रह्म नगर स्थित बाजपेई के विवादित मकान पर छापा मारा। इस दौरान वहां दारोगा राजकुमार, उस्मान अली और खालिद आराम करते मिले। कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने कहा कि ये तीनों दारोगा आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की साजिश रचने के आरोपी जयकांत बाजपेई के घर में रह रहे थे। उनकी इस हरकत से पुलिस की छवि खराब हुई है।

उन्होंने बताया कि जयकांत के कुछ साथियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्वाई की गई है। वहीं, उसके तीन भाइयों रजय, अजय और शोभित पर 25-25 हजार रुपए का इनाम रखा गया है। गौरतलब है कि कानपुर जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित बिकरू गांव में गत दोातीन जुलाई की मध्यरात्रि को विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देने गई पुलिस टीम पर घात लगाकर गोलियां दागी गई थीं।

इस हमले में बिल्हौर के पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र मिश्र समेत आठ पुलिसकर्मी मारे गए थे तथा छह अन्य जख्मी हो गए थे। मामले का मुख्य आरोपी विकास दुबे गत 10 जुलाई को स्पेशल टास्क फोर्स के साथ हुई कथित मुठभेड़ में उस समय मारा गया था जब उसे मध्य प्रदेश के उज्जैन से कानपुर लाया जा रहा था।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...