back to top

Bijnor : प्रेम-प्रसंग में बाधा बना पति, महिला ने प्रेमी से करवाई हत्या

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक महिला ने अपने प्रेमी से अपनी पति की हत्या करवा दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि धामपुर थाना क्षेत्र के हकीमपुर मेघा गांव का रहने वाला महेन्द्र (45) 29 जनवरी को शहर गया था लेकिन वापस घर नहीं लौटा। जब परिजनों ने पुलिस में मामले की शिकायत की तो कई टीमें बनाकर जांच शुरू की गयी।

उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि महेन्द्र की पत्नी कमलेश का मनोज नाम के व्यक्ति से प्रेम संबंध था और जब पुलिस ने मनोज को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पाया कि आरोपी ने प्रेम प्रसंग में बाधा पैदा करने के लिए महिला के पति की हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि इस हत्याकांड में आरोपी ने अपने दोस्त विकास त्यागी की मदद ली।

उन्होंने बताया कि दोनों ने मिलकर महेन्द्र की बगदाद अंसार मार्ग स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में हत्या कर शव स्कूल के गटर मे छिपा दिया और उसके कपड़े जला दिये। जादौन ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार देर शाम स्कूल के गटर से महेन्द्र का शव बरामद कर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया। पुलिस मृतक की पत्नी कमलेश और मामले के तीसरे आरोपी विकास त्यागी की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...