back to top

बिहार विधानसभा चुनाव से मोदी सरकार के भ्रष्ट शासन की उलटी गिनती शुरू होगी : खरगे

पटना । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कथित वोट चोरी और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव देश के लिए मील का पत्थर साबित होगा तथा यहीं से नरेन्द्र मोदी सरकार के भ्रष्ट शासनै की उलटी गिनती और अंत की शुरूआत होगी।

उन्होंने पार्टी की विस्तारित कार्य समिति की बैठक में दिए अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताजा बयानों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष किया और कहा प्रधानमंत्री जिनको मेरे दोस्त बताकर ढिंढोरा पीटते हैं, वही दोस्त आज भारत को अनेकों संकट में डाल रहे हैं। स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार कांग्रेस कार्य समिति की बैठक बिहार में हो रही है। राज्य में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

खरगे ने कहा, 2025 का विधानसभा चुनाव न सिर्फ बिहार के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यहीं से मोदी सरकार के भ्रष्ट शासन की उलटी गिनती और अंत की शुरूआत होगी। उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की आंतरिक कलह अब खुलकर सामने आ गयी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह दावा भी किया, ैनीतीश कुमार को भाजपा ने मानसिक रूप से सेवानिवृत्त कर दिया है। भाजपा अब उन्हें बोझ मानने लगी है।

खरगे ने कथित वोट चोरी का उल्लेख करते हुए कहा कि जब मतदाता सूचियों से आधिकारिक रूप से छेड़छाड़ की जा रही है तो आवश्यक है कि लोकतंत्र की जननी बिहार में अपनी विस्तारित कार्य समिति की बैठक के माध्यम से देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाए रखने की अपनी प्रतिज्ञा को पुन: दोहराया जाए। उन्होंने कहा ठीक 85 साल पहले कांग्रेस के रामगढ़ अधिवेशन में पहली बार संविधान सभा का प्रस्ताव आया था। महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, बाबासाहेब आंबेडकर एवं संविधान सभा के सदस्यों ने मिलकर देश के नागरिकों को एक व्यक्ति – एक वोट का अधिकार दिया।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव लोकतंत्र का आधार हैं। खरगे ने दावा किया कि आज निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर ही गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा,विभिन्न राज्यों में खुलासे हुए हैं। आयोग उन सवालों के जवाब देने के बजाय हम से हलफनामा मांग रहा हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि बिहार की ही तर्ज पर अब देश भर में लाखों लोगों के वोट काटने की साजिश रची जा रही है।

उन्होंने कहा, वोट चोरी का मतलब है। दलित, आदिवासी, पिछड़ा, अति-पिछड़ा, अल्पसंख्यक, कमजोर और गरीब के राशन की चोरी, पेंशन चोरी, दवाई चोरी, बच्चों की छात्रवृत्ति और परीक्षा की चोरी। वोटर अधिकार यात्रा की वजह से बिहार की जनता में इसके बारे में जागरूकता फैली और लोग खुलकर राहुल गांधी के समर्थन में आए। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि मोदी सरकार के साथ-साथ अन्य राज्यों की भाजपा सरकारें भी धार्मिक ध्रुवीकरण और सांप्रदायिक भावनाओं को उकसाने के मौके तलाशती रहती हैं।

RELATED ARTICLES

अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

अमेठी। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में शुकुल बाजार रोड क्रॉसिंग के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और...

महिला आरक्षण अधिनियम 2023 लोकसभा में संशोधन पर मतदान से पहले लागू

नयी दिल्ली। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 बृहस्पतिवार को लागू...

उच्चतम न्यायालय ने कहा -चंबल घड़ियाल राष्ट्रीय अभयारण्य में अवैध रेत खनन से पर्यावरणीय संकट पैदा हुआ

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि नदी तल पर अंधाधुंध अवैध रेत खनन ने एक पर्यावरणीय संकट पैदा किया है और...

अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

अमेठी। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में शुकुल बाजार रोड क्रॉसिंग के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और...

महिला आरक्षण अधिनियम 2023 लोकसभा में संशोधन पर मतदान से पहले लागू

नयी दिल्ली। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 बृहस्पतिवार को लागू...

उच्चतम न्यायालय ने कहा -चंबल घड़ियाल राष्ट्रीय अभयारण्य में अवैध रेत खनन से पर्यावरणीय संकट पैदा हुआ

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि नदी तल पर अंधाधुंध अवैध रेत खनन ने एक पर्यावरणीय संकट पैदा किया है और...

ओम पावर ट्रांसमिशन के शेयर में छह प्रतिशत से अधिक की उछाल

नयी दिल्ली। विद्युत अवसंरचना क्षेत्र की कंपनी ओम पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के शेयर अपने 175 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले छह प्रतिशत से...

तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने एक दूसरे का सामना करेंगे सनराइजर्स और सीएसके

हैदराबाद। प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन जैसे होनहार तेज गेंदबाजों को मैदान में उतारने के बाद संतुलित नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम...

विप्रो के मुनाफे में गिरावट, चौथी तिमाही के नतीजों के बाद शेयरों में 4% की कमी

नयी दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो के शेयरों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारी बिकवाली देखने को मिली, जिसके...