back to top

केकेआर को लगा बड़ा झटका…चोटिल हर्षित राणा आईपीएल से हो सकते हैं बाहर

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के बाद उबर रहे हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अधिकांश मैचों से बाहर रह सकते हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उनकी वापसी को लेकर अभी कोई समयसीमा तय नहीं की है। राणा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हुए थे और फिलहाल ‘रिहैबिलिटेशन’ से गुजर रहे हैं।चोट के कारण उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी, जिसके चलते वह टी20 विश्व कप में हिस्सा नहीं ले सके। उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया था, जिन्होंने टूर्नामेंट में केवल एक मैच खेला था।

हाल ही में राणा ने बीसीसीआई नमन पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ उदीयमान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का पुरस्कार जीता था।राणा की अनुपस्थिति केकेआर के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि टीम पहले से ही चोटों से जूझ रही है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना भी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं, जिससे उनका शुरुआती मैचों में खेलना संदिग्ध है।

इसके अलावा, भू-राजनीतिक परिस्थितियों के चलते बीसीसीआई ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर करने का निर्देश दिया है, जिससे केकेआर को उनकी सेवाएं नहीं मिलेंगी।

फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को टीम में शामिल किया है, जिन्होंने आईपीएल में खेलने के लिए इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ अपना अनुबंध समाप्त कर दिया था। केकेआर अपनी तैयारियां बुधवार से शुरू करेगी और टीम का पहला मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई में खेला जाएगा।

RELATED ARTICLES

काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले का दावा, 400 मौतें; पाकिस्तान ने आरोप नकारे

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए कथित हवाई हमले में 400 लोगों की मौत हो गई,...

हरियाणा राज्यसभा चुनाव : भाजपा के भाटिया, कांग्रेस के बौद्ध निर्वाचित,क्रॉस-वोटिंग हुई

चंडीगढ़ । भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध को हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। अधिकारियों के...

होर्मुज से सुरक्षित लौटा भारत का एलपीजी पोत शिवालिक

जमशेदपुर। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर सुरक्षित पहुंचे भारतीय ध्वज वाले एलपीजी...

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैचों को कर्नाटक सरकार की मंजूरी, बेंगलुरु में अनिश्चितता खत्म

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने सोमवार को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस वर्ष होने...

बिहार राज्यसभा चुनाव : राजग ने पांचों सीटें जीतीं, नीतीश कुमार और नितिन नवीन निर्वाचित

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए।...

राजस्थान : दुर्लभ कैराकल की हत्या कर शव जलाया, 3 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान के सीमावर्ती जैसलमेर जिले में कैराकल यानी दुर्लभ जंगली बिल्ली को मारकर उसे जलाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया...