back to top

संकट मोचन संगीत समारोह में शामिल होंगे भूपेंद्र अस्थाना

103वा संकट मोचन संगीत समारोह में कला, साहित्य और अध्यात्म का अद्वितीय संगम।
लखनऊ। संकट मोचन फाउंडेशन वाराणसी द्वारा आयोजित 103वाँ प्रसिद्ध संकट मोचन संगीत समारोह 6 से 11 अप्रैल 2026 तक भक्ति, संगीत और सृजन की दिव्य छटा के साथ संपन्न हो रहा है। यह आयोजन संगीत के साथ-साथ अध्यात्म, साहित्य और ललित कलाओं के समन्वय का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक मंच बन चुका है। समारोह के वर्तमान महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र एवं प्रो. डॉ. विजय नाथ मिश्र सहित समस्त आयोजन मंडल द्वारा इस भव्य आयोजन का सफल संचालन किया जा रहा है।
यह समारोह भारतीय सांस्कृतिक परंपरा, कला और अध्यात्म के समन्वित स्वरूप को सशक्त रूप में प्रस्तुत करता है। समारोह में देशभर से सैकड़ों की संख्या में कलाकार, चित्रकार और साहित्यकार सहभागिता कर रहे हैं। विविध विधाओं की प्रस्तुतियाँ दर्शकों को एक साथ आध्यात्मिक और कलात्मक अनुभव प्रदान कर रही हैं।
वर्ष 2014 से इस आयोजन में चित्रकला एवं मूर्तिकला को भी विशेष रूप से जोड़ा गया है। इसी क्रम में इस वर्ष चित्रकला एवं मूर्तिकला कार्यशालाएँ, प्रदर्शनी तथा कला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है, जिसमें बनारस सहित विभिन्न राज्यों से आए कलाकार भाग ले रहे हैं।
लखनऊ से कलाकार, क्यूरेटर एवं कला लेखक भूपेंद्र कुमार अस्थाना को भी इस समारोह में आमंत्रित किया गया है। वे 9 से 11 अप्रैल तक आयोजित कला कार्यशाला में सहभागिता करते हुए अपनी एक रेखांकन आधारित कृति पूर्ण करेंगे।
इस समारोह में भूपेंद्र अस्थाना के अतिरिक्त अनेक प्रतिभागी कलाकार,कला समीक्षक एवं समन्वयक के रूप में— राजेंद्र शर्मा, सुलेमान, सुभो सरकार, आलोक राय, जयंत सिंह, राजेश कुमार, डॉ. सुनील विश्वकर्मा, अनिल शर्मा, मनीष खत्री, प्रवीण पटेल, प्रो. उत्तमा दीक्षित, डॉ. संजय कुमार सिंह, राजीब लोचन साहू, डॉ. सुरेश जांगिड़, मानती शर्मा, रविशंकर, अक्षत कुमार सिंह, पवन चौरसिया, जय गुप्ता, आशीष राय एवं अंकिता जायसवाल—प्रमुख रूप से शामिल हैं।
यह आयोजन संगीत, कला और साहित्य के समन्वय के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक चेतना को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का कार्य कर रहा है।

RELATED ARTICLES

‘धुरंधर’ के राकेश बेदी ने अपने अभिनय से अवध की शाम को बनाया खास

नाटक ‘मसाज’ में राकेश बेदी ने दिखाया जीवन का संघर्षलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में गुरुवार को नाटक 'मसाज' का...

‘बूढ़ी काकी’ के व्यवहार ने बहू रूपा की जगा दी संवेदना

अभिषेक पंडित के निर्देशन में बूढ़ी काकी नाटक का मंचन लखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में नाटक 'बूढ़ी काकी' का भावपूर्ण...

डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव के निर्देशन में होगा कथक समारोह परम्परा 2026

गुरुवार 9 अप्रैल को सम्पन्न हुआ परम्परा 2026 संगीत और नृत्य की एक शाम के पोस्टर विमोचन का अनुष्ठान लखनऊ। पद्मजा कला संस्थान की सचिव...

बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से 2.49 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें प्रभावित… आकलन जारी है: केंद्रीय कृषि मंत्री

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि से कई राज्यों में करीब 2.49 लाख हेक्टेयर...

जनगणना 2027 का दूसरा चरण अगले वर्ष से शुरू होगा, पहले चरण में 5.72 लाख परिवारों ने ली स्व-गणना सुविधा

नयी दिल्ली। भारत के महापंजीयक (आरजीआई) ने शुक्रवार को कहा कि जनगणना 2027 के पहले चरण के दौरान अब तक 5.72 लाख से...

सुप्रीम कोर्ट ने जाति आधारित जनगणना रोकने की मांग वाली याचिका खारिज की

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को जाति आधारित जनगणना रोकने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी...

यूपी SIR…. अंतिम सूची में 84 लाख से अधिक मतदाता जोड़े गए… कुल मतदाता की संख्या 13.39 करोड़ हुई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने शुक्रवार को कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता...

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी लय जारी रखने उतरेगा पंजाब किंग्स

मुल्लांपुर। पिछले साल के अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखने वाली पंजाब किंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक संघर्ष कर...

‘धुरंधर’ के राकेश बेदी ने अपने अभिनय से अवध की शाम को बनाया खास

नाटक ‘मसाज’ में राकेश बेदी ने दिखाया जीवन का संघर्षलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में गुरुवार को नाटक 'मसाज' का...