back to top

भारत एक्सेलसन ने दूसरी बार जीता इंडिया ओपन, इंतानोन तीसरी बार बनीं चैंपियन

नई दिल्ली। पूर्व विश्व चैंपियन और दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने फाइनल में भारत के तीसरे वरीय किदांबी श्रीकांत को सीधे गेम में हराकर रविवार को यहां दूसरी बार योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन के पुरुष एकल का खिताब जीता जबकि थाईलैंड की चौथी वरीय रतचानोक इंतानोन भी एकतरफा मुकाबले में जीत के साथ तीसरी बार महिला एकल चैंपियन बनीं।

2015 के चैंपियन श्रीकांत को 21-7 22-20 से हराकर

दूसरे वरीय एक्सेलसन ने 36 मिनट चले मुकाबले में 2015 के चैंपियन श्रीकांत को 21-7 22-20 से हराकर खिताब जीता। चौथी बार इंडिया ओपन के फाइनल में खेल रहे एक्सेलसन ने इसके साथ ही 2015 के फाइनल में श्रीकांत के खिलाफ मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया। एक्सेलसन ने इससे पहले 2017 में भी यहां खिताब जीता था। श्रीकांत के खिलाफ आठ मैचों में यह एक्सेलसन की पांचवीं जीत है। दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी इंतानोन ने 46 मिनट चले फाइनल में दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी और तीसरी वरीय चीन की ही बिंगजियाओ को 21-15 21-14 से हराया।

दूसरी वरीय पीवी सिंधू को सीधे गेम

सेमीफाइनल में भारत की दूसरी वरीय पीवी सिंधू को सीधे गेम में हराने वाली बिंगजियाओ के पास आज इंतानोन की तेजी का कोई जवाब नहीं था और शुरू से ही बेहतरीन लय में दिखी। इंतानोन ने दोनों की गेम में अच्छी शुरुआत की और एक बार बढ़त बनाने के बाद बिंगजियाओ का वापसी का कोई मौका नहीं दिया। वर्ष 2013 और 2016 की चैंपियन इंतानोन की बिंगजियाओ के खिलाफ पांच मैचों में यह पहली जीत है। श्रीकांत और एक्सेलसन के बीच शुरू से ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। एक्सेलसन अपने दमदार स्मैश और कोर्ट कवरेज से हावी होने में सफल रहे। भारतीय खिलाड़ी ने वापसी की कोशिश की लेकिन इसके बावजूद एक्सेलसन ब्रेक तक 11-7 से आगे थे।

श्रीकांत को एक्सेलसन के स्मैश रिटर्न

श्रीकांत को एक्सेलसन के स्मैश रिटर्न करने में खासी परेशानी हो रही जिसका डेनमार्क के दूसरे वरीय खिलाड़ी ने पूरा फायदा उठाया। श्रीकांत ने ब्रेक के बाद लगातार गलतियां की जिससे एक्सेलसन ने लगातार 12 अंक जुटाकर पहला गेम सिर्फ 12 मिनट में अपने नाम किया। एक्सेलसन ने दूसरे गेम में भी अच्छी शुरुआत करते हुए 3-0 की बढ़त बनाई। इन्होंने इस बीच दो गेम में लगातार 15 अंक जीते। श्रीकांत काफी रक्षात्मक होकर खेले। उन्होंने कई शाट नेट पर भी उलझाए और बाहर मारे। एक्सेलन ने 6-10 की बढ़त बनाई लेकिन श्रीकांत कुछ वापसी करते हुए ब्रेक तक स्कोर 9-11 करने में सफल रहे। ब्रेक के पास श्रीकांत ने अचानक आक्रामक रवैया अपनाया जिसका उन्हें फायदा मिला।

भारतीय खिलाड़ी 12-12 के स्कोर पर बराबरी

भारतीय खिलाड़ी 12-12 के स्कोर पर बराबरी हासिल करने में सफल रहा। दबाव के बीच एक्सेलसन ने भी कई़ गलतियां की जिससे श्रीकांत 17-16 और फिर 19-17 की बढत बनाने में सफल रहे। श्रीकांत ने 19-18 के स्कोर पर दमदार क्रास कोर्ट स्मैश के साथ दो गेम प्वाइंट हासिल किए। भारतीय खिलाड़ी हालांकि अगले अंक पर शाट बाहर मार गया और फिर एक्सेलसन ने नेट पर तेज शाट के साथ दूसरा गेम प्वाइंट भी बचाया। श्रीकांत ने अगला अंक नेट पर उलझाकर एक्सेलसन को मैच और चैंपियनशिप अंक दिया। एक्सेलसन ने इसके बाद दमदार स्मैश के साथ खिताब अपने नाम किया।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...