back to top

भदोही : पत्नी ने बड़ी बहू के साथ मिलकर की पति की हत्या, जानिए क्या थी वजह

भदोही (उप्र)। भदोही में अपनी छोटी बहू से कथित तौर पर अवैध सम्बन्ध रखने पर पत्नी और बड़ी बहू ने मिलकर एक व्यक्ति की गला काट कर शनिवार को हत्या कर दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार घटना कोइरौना थाना के सीता समाहित स्थल के पास इनार गांव में शनिवार आधी रात को उस वर्2392ी्त हुई जब गुलाब यादव (55) अपनी छोटी बहू के साथ कथित तौर पर सो रहा था।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने प्रारंभिक जांच के बाद रविवार को बताया कि गुलाब यादव के चार बेटे हैं और सभी मुंबई में रहते हैं,वह अपनी पत्नी डगरी देवी (48), बड़ी बहू राधिका और छोटी बहू पूनम (25) के साथ यहां रह रहा था। उन्होंने बताया गुलाब यादव ने अपनी छोटी बहू पूनम से कथित तौर पर अवैध सम्बन्ध बना लिए, जब इसका विरोध उसकी पत्नी और बड़ी बहू ने किया तो गुलाब ने उन दोनों को अपने घर से सौ मीटर दूर स्थित दूसरे घर में रहने को भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक एक सप्ताह पहले पूनम को बड़ी बहू ने मायके भेज दिया जिस पर गुलाब ने बड़ी बहू राधिका की एक आंख फोड़ दी और सिर पर पत्थर से वार कर घायल कर दिया था। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले गुलाब, पूनम को वापस घर ले आया।

सिंह ने रविवार को बताया कि बीती रात पूनम ने पुलिस को सूचना दी की उसकी सास डगरी देवी और राधिका दोनों चाकू लेकर मारने आ रही हैं, जब पुलिस पहुंची तो गुलाब यादव की गर्दन कटी हुई मिली जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने प्रथम दृष्टया जांच के आधार पर बताया कि गुलाब यादव के अवैध सम्बन्ध पूनम से होने की पुष्टि हुई है।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया सभी से पूछताछ शुरू कर दी गई है और पूछताछ में कई तरह के बयान सामने आने के बाद पूनम ने भी पुलिस को सूचना देने से इंकार किया। सिंह ने बताया कि हत्या कैसे और किसने की इसकी गहराई से जांच की जा रही है, अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने गुलाब के चारों बेटों को सूचना भेजी है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...