back to top

भदोही: कार दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से पिंडदान करने के लिए बिहार के गया जा रहे तीन व्यक्तियों की शनिवार दोपहर कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने कहा कि औराई थानाक्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर यह दुर्घटना उस समय हुई जब उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

औराई पुलिस थाने के प्रभारी जयप्रकाश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के निवासी श्याम सुंदर (54), मोहनलाल (65) और रूपा सिंह (63) और कार का चालक विजेश्वरी प्रसाद (62) बिहार के गया जा रहे थे। उन्होंने बताया कि ये लोक पिंडदान करने के लिए जा रहे थे और शनिवार दोपहर में इनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां श्याम सुंदर और मोहनलाल को
चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दो अन्य घायलों को वाराणसी भेजा गया लेकिन कार के चालक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...