back to top

25 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी बेनीवाल की RLP, अन्य दलों से करेगी गठबंधन

जयपुर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और इसके लिए वह बसपा, बीटीपी एवं माकपा सहित अन्य दलों से गठबंधन के लिए बातचीत कर रही है। RLP के राष्ट्रीय संयोजक तथा खींवसर से विधायक हनुमान बेनीवाल ने शनिवार को यहां यह घोषणा की।

बेनीवाल ने कहा

बेनीवाल ने कहा, राज्य की 25 सीटों पर आरएलपी गठबंधन के माध्यम से अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए बसपा, कम्युनिस्ट पार्टी, बीटीपी और अन्य दलों से महत्वपूर्ण दौर की बातचीत चल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भले ही विधानसभा चुनाव में उनका इस दिशा का प्रयास सफल नहीं रहा लेकिन पूरी उम्मीद है कि लोकसभा में कोई न कोई गठबंधन सामने आएगा। बेनीवाल ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में पहली बार मैदान में उतरी आरएलपी ने 57 सीटों पर प्रत्याशी उतारे। उसने तीन सीटों पर जीत ही नहीं दर्ज की बल्कि लगभग दो दर्जन सीटों पर उसके प्रत्याशियों ने अच्छे खासे सम्मानजनक वोट हासिल कर परिणाम बदल दिए।

हम शुरू से ही कहते रहते हैं कि

उन्होंने कहा, हम शुरू से ही कहते रहते हैं कि सत्ता प्राप्ति हमारा लक्ष्य नहीं है। हम मुद्दों पर आधारित राजनीति करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आम चुनाव में भी पार्टी किसानों को संपूर्ण कर्जा माफी, नि:शुल्क बिजली, बेरोजगारी भत्ते तथा सरकारी नौकरियों में खाली पद भरने सहित अन्य मुद्दों को लेकर उतरेगी। इस अवसर पर पार्टी के अन्य विधायक इंदिरा देवी व पुखराज भी मौजूद थे। हालांकि किसी अन्य दल का नेता उपस्थित नहीं था। उल्लेखनीय है कि दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में आरएलपी ने खींवसर के साथ साथ मेड़ता और भोपालगढ सीट पर जीत दर्ज की।

RELATED ARTICLES

अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद नेतन्याहू ने मोजतबा खामेनेई को भी दी सख्त चेतावनी,बोला- मैं किसी भी आतंकी संगठन के नेता को...

यरुशलम। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल का संयुक्त अभियान उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर...

रुपया कारोबार के दौरान 92.44 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

मुंबई । रुपया शुक्रवार को कारोबार के दौरान 19 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.44 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। पश्चिम...

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद नेतन्याहू ने मोजतबा खामेनेई को भी दी सख्त चेतावनी,बोला- मैं किसी भी आतंकी संगठन के नेता को...

यरुशलम। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल का संयुक्त अभियान उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर...

रुपया कारोबार के दौरान 92.44 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

मुंबई । रुपया शुक्रवार को कारोबार के दौरान 19 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.44 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। पश्चिम...

PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से पश्चिम एशिया की गंभीर स्थिति पर चर्चा की

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार रात ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बात की और पश्चिम एशिया में...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...