back to top

बंगाल बंद: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क, रेल और यातायात किया बाधित

कोलकाता: भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उत्तर 24 परगना जिले के कई स्थानों पर 12 घंटे के बंद के दौरान सड़क और रेल यातायात को बाधित कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पार्टी ने अपने नेताओं पर कथित हमलों के विरोध में पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बंद का आह्वान किया था। इस बीच, राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह का हालचाल लिया। रविवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान सिंह घायल हो गए थे और उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। राज्यपाल ने राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जाहिर की। धनखड़ ने पत्रकारों से कहा, मैं दिल्ली में था। मैंने आज सुबह अर्जुन सिंह से मिलने के लिए अपनी यात्रा को बीच में ही छोड़ दिया क्योंकि यह एक गंभीर घटना है। मैं इस समय चिंतित हूं।

 

बंद के दौरान दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे जिससे लोगों को असुविधा हुई। लाकुथी और बैरकपुर-बारासात रोड पर नए सिरे से भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई जब प्रदर्शनकारियों ने बैरीकैड को जबरदस्ती पार करने का प्रयास किया। बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय में एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार संघर्ष में भाजपा के कुछ कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी घायल हो गए। भाजपा ने रविवार को सांसद अर्जुन सिंह और अपने नेताओं पर हुए कथित हमलों के विरोध में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। सिंह ने दावा किया कि बैरकपुर पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने उन्हें धक्का दिया जिस कारण उनके सिर पर चोट लगी है। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके पार्टी कार्यालय पर कब्जा करने के खिलाफ वह और उनके समर्थक जिले के काकीनारा में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। सिंह से मिलने के बाद राज्यपाल ने कहा, मैं इस हिंसा को देखकर दुखी हूं। जब शिक्षकों, चिकित्सकों, वकीलों और पत्रकारों के साथ कुछ होता है तो मुझे पीड़ा होती है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...