back to top

विद्यार्थियों की व्यक्तिगत समस्याओं की जानकारी भी रखें : आनंदीबेन पटेल

संवाददाता लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विद्यार्थियों को भी प्रतिभागिता के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने विद्यार्थियों की शिकायतों को सुनने, उनकी व्यक्तिगत समस्याओं की भी जानकारी रखने और उसके समाधान के लिए सहयोग करने पर भी जोर दिया। आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को राजभवन में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के नैक मूल्यांकन के लिए तैयार एसएसआर रिपोर्ट के प्रस्तुतीकरण की समीक्षा के दौरान कहीं। विश्वविद्यालय पहली बार नैक ग्रेडिंग के लिए मूल्यांकन के लिए एसएसआर दाखिल करने की तैयारी कर रहा है। राज्यपाल ने प्रस्तुतीकरण में नैक के लिए मूल्यांकन के सभी सातों क्राइटेरिया पर विश्वविद्यालय की नैक कमेटी के सदस्यों से प्रत्येक बिंदु पर तैयारियों की जानकारी ली।

स्किल कोर्सेज में शार्टहैण्ड और टाइप के कौशल वृद्धि वाले कोर्सेज जोड़ने का सुझाव

बैठक में क्राइटेरिया-एक के प्रस्तुतीकरण के दौरान भाषा विश्वविद्यालय की प्रकृति के अनुरूप स्किल कोर्सेज में शार्टहैण्ड और टाइप के कौशल वृद्धि वाले कोर्सेज जोड़ने का सुझाव दिया गया। जबकि क्राइटेरिया-दो के विवरण को देखते हुए राज्यपाल ने एक ही प्रवृति के फोटो न लगाकर विविध गतिविधियों के फोटो लगाने को कहा। क्राइटेरिया-तीन के अवलोकन में भी राज्यपाल जी ने सुधार के व्यापक निर्देश दिये। उन्होंने शोध विवरण में शोध विद्यार्थियों के फोटो दर्शाने, फोटोग्राफ को छायाप्रति में न दर्शाकर उच्च गुणवत्ता के वास्तविक फोटो लगाने, विश्वविद्यालय के नाम के ही पेटेंट विवरण में जोड़ने, गतिविधि युक्त फोटो लगाने और एक्सटेंशन गतिविधि के विवरण में विश्वविद्यालय परिसर के बाहर की गतिविधियों के फोटो जोड़ने पर जोर दिया।

उन्होंने पुस्तकालय में बेहतर पुस्तकों का संग्रह बढ़ाने के लिए कहा। इसके लिए उन्होंने अन्य विश्वविद्यालय तथा कॉलेजों की पुस्तकों की उपलब्धता के लिए एमओयू करने तथा विद्यार्थियों को उनकी पुस्तकों की आॅनलाइन उपलब्धता कराने के लिए कार्य करने को कहा। उन्होंने विश्वविद्यालय की आईटी पॉलिसी में भी आवश्यक संशोधन के निर्देश दिये और क्राइटेरिया-चार के विवरण में म्यूजियम का विवरण भी जोड़ने को कहा। क्राइटेरिया-पांच में स्टूडेंट सर्पोट एंड प्रोग्रेस का विवरण देखते हुए राज्यपाल ने देश के विकास के लिए संचालित हो रही नवीनतम गतिविधियों पर कार्यशालाएं आयोजित करने, यूनीफार्म सिविल कोड पर विद्यार्थियों की स्पीच आयोजित कराने और विश्वविद्यालय के बाहर इस पर जानकारी के कार्यक्रम आयोजित कराने को कहा।

विश्वविद्यालय के गत पांच वर्षों के विकास को प्रस्तुतीकरण में दर्शाने की चर्चा करते हुए राज्यपाल ने मुख्य मार्ग से विश्वविद्यालय तक जाने वाले मार्ग को पक्का कराने के लिए कहा। उन्होंने टीम के सभी सदस्यों को एक साथ बैठकर एक जैसे फार्मेट पर प्रस्तुतिकरण बनाने को कहा। उन्होंने नैक के उच्चतम ग्रेड के लिए तैयारी करने को प्रेरित किया। बैठक में अपर मुख्य सचिव राज्यपाल डॉ सुधीर महादेव बोबडे, विशेष कार्याधिकारी शिक्षा पंकज जॉनी, कुलपति प्रो एनबी सिंह तथा विश्वविद्यालय की नैक टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

पीपीपी मॉडल के माध्यम से कौशल विकास कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा

कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़कर यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य आईटीआई संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस...

सीएम योगी बोले- ईमानदार व्यापारियों को मिले सम्मान और त्वरित समाधान, कर प्रणाली बने सरल

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर विभाग को निर्देश दिए हैं कि कर संग्रह बढ़ाने के साथ-साथ ईमानदार व्यापारियों को सुविधा, सम्मान...

यूपी में दो वरिष्ठ अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले,एएसपी बलरामचारी दुबे को यूपी-112 की जिम्मेदारी व विजय शंकर मिश्र बने अयोध्या के नए एएसपी...

लखनऊ। योगी सरकार ने सोमवार को पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है, जिसके तहत शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा...

पीपीपी मॉडल के माध्यम से कौशल विकास कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा

कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़कर यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य आईटीआई संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस...

30 दिन के लिए जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख राम रहीम , 16वीं बार मिली राहत

चंडीगढ़। पंजाब में चुनावों की आहट के साथ ही डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ...

सोने और चांदी के दामों में आयी बड़ी गिरावट, जानें आज के भाव

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 4,300 रुपये से ज्यादा टूटी, जबकि सोना करीब ₹900 सस्ता...

दिल्ली में हुई QUAD देशों की अहम बैठक, होर्मुज को जल्द खोलने और आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति का पुरजोर समर्थन

देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित क्वाड (QUAD) देशों के विदेश मंत्रियों की एक बेहद महत्वपूर्ण और उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई है,...

खड़गे ने पीएम मोदी से पूछा सवाल…कच्चा तेल सस्ता होने के बाद भी देश में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला...

दिल्ली-NCR पर महंगाई का डबल अटैक, पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG के दाम 2 रुपये बढ़े, 12 दिनों में 6 रुपये की भारी बढ़ोतरी

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में रहने वाले आम लोगों और कमर्शियल वाहन चालकों को आज महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल...