back to top

कोरोना वायरस महामारी के कारण बीसीसीआई ने स्थगित किया आईपीएल -2020

नयी दिल्ली । कोरोना वायरस महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन तीन मई तक बढाये जाने के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने गुरूवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2020 सत्र आगामी सूचना तक स्थगित कर दिया जिसकी सूचना फ्रेंचाइजी को कुछ दिन पहले ही दे दी गई थी। आईपीएल 29 मार्च से होना था लेकिन इसे पहले 15 अप्रैल तक स्थगित किया गया था। कोरोना महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन तीन मई तक बढाये जाने के कारण इसका टलना तय था।

पीटीआई ने 14 अप्रैल को ही खबर दी थी कि आठों फ्रेंचाइजी को टूर्नामेंट अनिश्चितकाल तक स्थगित किये जाने की जानकारी दे दी गई है। बोर्ड के सचिव जय शाह ने आज जारी बयान में कहा , कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में पैदा हुए स्वास्थ्य संकट और महामारी को रोकने के लिये सरकार द्वारा किये गए लॉकडाउन के कारण बीसीसीआई की आईपीएल संचालन परिषद ने 2020 सत्र आगामी सूचना तक स्थगित करने का फैसला लिया है।

कोरोना महामारी के कारण भारत में 400 से अधिक जानें जा चुकी है और दुनिया भर में एक लाख 30 हजार से अधिक लोग मारे गए हैं। बयान में आगे कहा गया , हमारे महान खेल में देश की और खेल से जुड़े हर व्यक्ति की सेहत सर्वाेपरि है। बीसीसीआई , फ्रेंचाइजी मालिकों, प्रसारकों, प्रायोजकों और सभी संबंधित पक्षों ने मिलकर यह फैसला लिया है कि जब हालात सुरक्षित होंगे , तभी आईपीएल का यह सत्र खेला जायेगा।

यात्रा संबंधी पाबंदियों के मायने हैं कि टूर्नामेंट समय पर होने पर भी कोई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इसमें भाग नहीं ले सकेगा। उन्होंने आगे कहा , बीसीसीआई हालात की समीक्षा करता रहेगा। सभी संबंधित पक्षों से संपर्क रखते हुए संभावित नयी तारीख के बारे में समीक्षा की जायेगी। हम केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और अन्य राज्य नियामक ईकाइयों से मार्गदर्शन लेते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...