back to top

बीसीसीआई की मानसून के बाद वापसी, दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए प्रतिबद्ध

नई दिल्ली। अगस्त में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने की प्रतिबद्घता और उसके बाद अक्टूबर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आयोजन की संभावना से लगता है भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोविड-19 की स्थिति में सुधार के बाद खेल की बहाली की अपनी योजना तैयार कर ली है और मानसून के बाद गंभीर क्रिकेट गतिविधियां शुरू हो सकती है।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने गुरुवार को खुलासा किया कि बीसीसीआई ने अगस्त के आखिर में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की इच्छा जताई है। इससे पहले बोर्ड के सीईओ राहुल जोहरी ने मानसून के बाद खेल शुरू होने की उम्मीद व्यक्त की थी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच श्रृंखला का कार्यक्रम अगस्त के आखिर में तय है लेकिन क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी जॉक फॉल ने कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड और सीएसए को बाद की तिथियों में भी इसके आयोजन में आपत्ति नहीं है।

फॉल ने गुरुवार को वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, भारत अपने समझौते का सम्मान करना चाहता है। अगर यह श्रृंखला स्थगित होती है तो इसे बाद में आयोजित किया जा सकता है। हमारी उनके (बीसीसीआई) बातचीत बहुत अच्छी रही। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा कि सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही इस श्रृंखला की संभावना है। उन्होंने कहा, पहले हमें खिलाडय़िों को ग्रीन जोन में अनुकूलन शिविर में रखना होगा। निश्चित तौर पर अगर चीजें सही रास्ते पर आगे बढ़ती हैं तो हम दक्षिण अफ्रीका में खेलेंगे।

बीसीसीआई का इस द्विपक्षीय श्रृंखला पर सहमत होने के का मतलब है कि अगर अक्टूबर नवंबर में टी20 विश्व कप के बजाय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन करने के प्रयास किए जाते हैं तो उसे सीएसए का समर्थन मिलेगा। सीएसए ने कहा कि यह श्रृंखला भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों देशों की सरकार की मंजूरी पर निर्भर होगी। फॉल ने कहा कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी सरकार से मंजूरी लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीएसए के क्रिकेट निदेशक ग्रीम स्मिथ ने कहा कि दर्शकों के बिना श्रृंखला आयोजित करने में परेशानी नहीं आनी चाहिए।

स्मिथ ने संवाददाताओं से कहा, हम उनसे बात कर रहे हैं और तीन टी20 मैचों की श्रृंखला के लिए वे प्रतिबद्घ है। अगस्त के आखिर में परिस्थितियां कैसी होंगी अभी कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन हमारा खेल सामाजिक दूरी वाला है और हम दर्शकों के बिना खेल सकते हैं। इससे पहले जोहरी ने बुधवार को आयोजित वेबिनार के दौरान बीसीसीआई की भविष्य की योजनाओं के बारे में कुछ जानकारी दी।

जोहरी ने कहा, इस पूरे मामले में भारत सरकार हमारा मार्गदर्शन करेगी, हम सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करेंगे… व्यावहारिक रूप से गंभीर क्रिकेट गतिविधियां मानसून के बाद ही शुरू हो पाएंगी। भारत में मानसून जून से सितंबर तक रहता है। इस तरह की अटकलें हैं कि अगर आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप को स्थगित किया जाता है तो आईपीएल का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...