back to top

बीसीसीआई की आम सभा ने 2022 आईपीएल में 10 टीमों को स्वीकृति दी

अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की संचालन संस्था ने गुरुवार को यहां वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दो नई फ्रेंचाइजियों के प्रवेश को स्वीकृति दी जिससे 2022 से यह 10 टीमों का टूर्नामेंट होगा। साथ ही 2028 ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल कराने के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की कवायद का भी समर्थन करने का फैसला किया गया।

बोर्ड के सूत्र ने बताया, दो नई टीमों को 2022 आईपीएल में शामिल किया जाएगा। पता चला है कि अगले साल नौ टीमों के आईपीएल के आयोजन के लिए समय काफी कम है क्योंकि विस्तृत निविदा प्रक्रिया, मैचों की संख्या में इजाफे और विदेशी खिलाडय़िों के अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में सामंजस्य की जरूरत होगी जो काफी मुश्किलों से भरा काम होगा।

एक अन्य बड़े फैसले में बीसीसीआई अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) से कुछ स्पष्टीकरण के बाद क्रिकेट के टी20 प्रारूप को 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में शामिल करने की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की दावेदारी का सैद्घांतिक रूप से समर्थन करने को राजी हो गया। एजीएम के हिस्सा लेने वाले एक सदस्य ने कहा, देखिए, बीसीसीआई स्वायत्त संस्था है और वह अपनी स्वायत्ता को बकरार रखना चाहती है। हमारी विधिक टीम कुछ स्पष्टीकरण चाहती है।

बेशक, क्रिकेट का ओलंपिक में शामिल होना खेल के लिए शानदार होगा। उम्मीद करते हैं कि हम सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। बोर्ड ने हालांकि यह खुलासा नहीं किया कि इस मामले में उसे किस तरह के स्पष्टीकरण की जरूरत है। बीसीसीआई ने फैसला किया है अगले साल विश्व टी20 की मेजबानी के लिए अगर उसे सरकार से पूर्ण कर छूट नहीं मिलती है जैसे कि आईसीसी ने मांग की है तो वह वैश्विक संस्था से मिलने वाले 39 करोड़ डॉलर के अपने वार्षिक राजस्व से कटौती के लिए तैयार हो जाएगा।

सूत्र ने कहा, हमने आईसीसी से कहा है कि हम कर छूट के लिए सरकार से संपर्क करेंगे लेकिन अगर हमें छूट नहीं मिली तो यह राशि हमारे वार्षिक राजस्व से काट ली जाए जो लगभग 12 करोड़ 30 लाख डॉलर बैठती है और ऐसे में हमें लगभग 26 करोड़ 70 लाख डॉलर की राशि मिलेगी। लेकिन भारत 2021 टी20 विश्व कप की मेजबानी कर रहा है।

यह भी फैसला किया गया कि सभी पुरुष और महिला प्रथम श्रेणी खिलाड़ियों को कोविड-19 महामारी के कारण संशोधित घरेलू सत्र को देखते हुए उपयुक्त मुआवजा दिया जाएगा। बीसीसीआई कई महीनों के विलंब के बाद जनवरी में सैयद मुश्ताक अली टी20 चैंपियनशिप के साथ घरेलू सत्र शुरू करने की योजना बना रहा है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...