back to top

नक्सलियों के खतरे को खत्म करने के लिए तेज की जाएगी लड़ाई : शाह

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 22 जवानों के मारे जाने की घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सुरक्षा बलों के जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा है कि नक्सलियों(naxalite) के खिलाफ लड़ाई तीव्रता से जारी रहेगी तथा उसे अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।

शाह ने सोमवार को बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ में मारे गए जवानों को देश, भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से श्रद्घांजलि दी है। उन्होंने कहा कि जवानों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, देश इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ पर ले जाने के लिए जवानों के बलिदान को हमेशा याद रखेगा। शाह ने कहा, पिछले कुछ वर्षों में नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने लड़ाई को दो कदम और आगे बढ़ा दिया है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री और सुरक्षा बलों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान अधिकारियों ने खुद सुझाव दिया है कि इस लड़ाई की तीव्रता में कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि हमारे जवानों का मनोबल बरकरार है और ऊंचा है। शाह ने कहा, मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस लड़ाई को रोका नहीं जाएगा, बल्कि इसे और अधिक तीव्रता के साथ जारी रख अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। इस लड़ाई में हमारी जीत सुनिश्चित है।

शाह ने कहा कि विगत पांच-छह वर्षों में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के भीतर सुरक्षा बलों के शिविरों ले जाने में हमें बड़ी मात्रा में सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ शासन और भारत सरकार ने मिलकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रवेश करने की गति को बढ़ाया है। इससे नक्सली बौखला गए हैं।

शाह ने कहा कि वह आज छत्तीसगढ़ और भारत की जनता को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि यह जो घटना हुई है इसके बाद इस लड़ाई को और तीव्र किया जाएगा और उसे हम निश्चित रूप से विजय में परिवर्तित करेंगे। इससे पहले शाह ने जगदलपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों के साथ बैठक की तथा राज्य में वामपंथी उग्रवाद की स्थिति की समीक्षा की।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह आज सुबह सीमा सुरक्षा बल के विशेष विमान से बस्तर जिले के जगदलपुर विमानतल पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा केंद्रीय और राज्य के बल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। शाह और बघेल विमानतल से पुलिस लाइन पहुंचे जहां उन्होंने मारे गए जवानों को श्रद्धांजलि दी।

https://voiceoflucknow.com/400-naxalites-ambushed-security-forces-in-chhattisgarh-sources/

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...