back to top

बाराबंकी : फांसी के फंदे से लटके मिले दंपती और दो बच्चे

  • सुसाइड नोट में छोटे भाई को बताया आत्महत्या की वजह

बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में मंगलवार सुबह पतिपत्नी और उनके दो बच्चों के शव फांसी के फंदे से लटके मिले। पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि जिला मऊ निवासी ललित किशोर गौड़ (40), उनकी पत्नी प्रीति (34) अपने दो बच्चों प्रेम (12) और आकृति (8) के साथ आवास-विकास कॉलोनी में किराये के मकान में दो वर्ष से रह रहे थे।

एसपी ने बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे दूध वाले ने आकर पुकारा तो घर से बाहर कोई नहीं निकला। उसने खिड़की से झांककर देखा तो ललित का शव आगे वाले कमरे में फांसी पर झूल रहा था। दूध वाले ने पुलिस को तत्काल सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो ललित की पत्नी और दो बच्चों के शव भी अलग-अलग कमरों में लटके पाए गए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया छानबीन हुई तो पुलिस को मौके पर टीवी स्क्रीन पर चिपका सुसाइड नोट मिला। पुलिस घर से मिले लैपटॉप की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट पहले ही वायरल हो चुका था, जिसमें सम्पत्ति को लेकर छोटे भाई से विवाद की बात सामने आयी है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...